न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 May 2020 3:21:50

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, पात्रा को मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital Gurugram) में भर्ती किया गया है। संबित पात्रा (Sambit Patra) न्यूज़ चैनलों में आने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे।

बीजेपी में शामिल हो चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबित पात्रा के लिए ट्वीट भी कर दिया है। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

फिलहाल संबित पात्रा को कोरोना है या नहीं इसकी जांच होगी। लेकिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में दूसरे कोरोना संक्रमित मंत्री थे। इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री जितेंद्र अहवाद संक्रमित हुए थे।

देश में 1 लाख 58 हजार 333 लोग कोरोना संक्रमित

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 6566 कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई और 194 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 58 हजार से ज्यादा हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 1 लाख 58 हजार 333 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 4531 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 67,692 लोग ठीक भी हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका