न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सरेंडर मोदी' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, कहा - सारी मर्यादा तोड़ रहे हैं

बीजेपी ने राहुल गांधी के इस बयान के बाद पलटवार करते हुए कहा कि राहुल जिस भाषा का इस्तेमाल वो कर रहे हैं ऐसा दुश्मन देश के नेता भी नहीं कर रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 3:14:38

 'सरेंडर मोदी' वाले राहुल गांधी के  बयान पर BJP का पलटवार, कहा -   सारी मर्यादा तोड़ रहे हैं

गलवान संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी वास्तव में सरेंडर मोदी हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी के इस बयान के बाद पलटवार करते हुए कहा कि राहुल जिस भाषा का इस्तेमाल वो कर रहे हैं ऐसा दुश्मन देश के नेता भी नहीं कर रहे। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी सारी मर्यादा तोड़ रहे हैं। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल राहुल गांधी कर रहे हैं, वैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल दुश्मन देश का नेता भी भारत के प्रधानमंत्री के लिए नहीं करता। लेकिन राहुल गांधी लगातार 'प्रधानमंत्री' और 'देश' दोनों का अपमान करते जा रहे हैं।

साथ ही राहुल गांधी इस ट्वीट पर सरेंडर की स्पेलिंग को लेकर फंस गए क्योंकि सरेंडर की स्पेलिंग गलत लिखी गई थी।

वहीं जम्मू-कश्मीर के बीजेपी चीफ रविंदर रैना ने भी राहुल गांधी को पीएम मोदी, "सरेंडर मोदी" कहने को लेकर पलटवार किया। रविंदर रैना ने गांधी-नेहरू परिवार पर हमला करते कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने चीन के सामने आत्मसमर्पण किया और राष्ट्र को पीछे कर दिया।

इस बीच, कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की टिप्पणी का बचाव करते हुए नजर आई। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी का बचाव किया और मोदी सरकार पर गलवाना घाटी की स्थिति से निपटने में नाकाम बताया।

बता दे, इससे पहले भी राहुल गांधी ने गलवान में हिंसक झड़प के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक के बाद दिए बयान पर भी सवाल खड़ा किया था। असल में, पीएम मोदी ने कहा था न तो कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है। लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए।

प्रधानमंत्री मोदी के इसी बयान पर राहुल गांधी ने सवाल किया था और पूछा था कि अगर वह जमीन चीन की थी, जहां भारतीय जवान शहीद हुए तो हमारे सैनिकों को क्यों मारा गया? उन्हें कहां मारा गया?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री