न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस कांड / केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति का बड़ा बयान, परिजनों को मिलना चाहिए था बेटी का शव

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड (Hathras Gangrape Case) को लेकर सियासत और हंगामा जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 7:19:27

हाथरस कांड /  केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति का बड़ा बयान, परिजनों को मिलना चाहिए था बेटी का शव

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड (Hathras Gangrape Case) को लेकर सियासत और हंगामा जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला कर रही है। इतना ही नहीं इस घटना के बाद जनता भी काफी आक्रोशित है। अब तो एनडीए और बीजेपी में भी लोग आवाज उठाने लगे हैं।

हाथरस मामले पर बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने एक बड़ा बयान दिया है। साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर में इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'मैं इसे अच्छा नहीं मानती, शव परिजनों को दी जानी चाहिए थी।'

इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कल सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। अठावले की मुख्यंत्री से यह मुलाकात हाथरस घटना को लेकर होगी। रामदास अठावले ने कहा, 'मैं कल उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके इस मामले पर चर्चा करूंगा। सभी चार आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए।'

योगी ने दिखाए सख्त तेवर

हालांकि इससे पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर अपने सख्त तेवर दिखा दिए हैं। सीएम ने इस बाबत एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।'

दिल्‍ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन

बता दे, हाथरस घटना को लेकर देश के तमाम संगठनों ने दिल्‍ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी बीच, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, जिग्नेश मेवाणी, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी पहुंचे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'मैं हाथरस का दौरा करूंगा। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक यूपी के सीएम इस्तीफा नहीं देते और न्याय नहीं मिल जाता। मैं एससी से घटना का संज्ञान लेने का आग्रह करता हूं।' सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी राजा ने हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। सीताराम येचुरी ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की सरकार को सत्‍ता में रहने का अधिकार नहीं है। हमारी मांग है कि न्याय दिया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल