न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश / राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले BJP विधायक को हुआ कोरोना, पत्नी भी संक्रमित

राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने वाले मध्यप्रदेश भाजपा के एक विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 2:58:53

मध्यप्रदेश / राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले BJP विधायक को हुआ कोरोना, पत्नी भी संक्रमित

राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने वाले मध्यप्रदेश भाजपा के एक विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। मध्य प्रदेश के जावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके संपर्क में आने वाले विधायकों का टेस्ट किया जा रहा है। अब तक तीन विधायक देवीलाल धाकड़, यशपाल सिंह सिसोदिया और दिलीप सिंह मकवाना ने भोपाल के जेपी अस्पताल में टेस्ट कराया है। बाद में इन विधायकों ने कहा कि सावधानी के लिए जांच जरूरी है, क्योंकि हम चुनाव के समय विधानसभा में सकलेचा के साथ थे। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया, 'वे बीते दो दिन से सकलेचा के साथ थे। शुक्रवार को वोटिंग भी साथ में की। इससे एक दिन पहले हमने 14 विधायकों के साथ मिलकर लंच किया था। हम तीनों ही सावधानी के लिए टेस्ट कराने आए हैं। उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों को भी कोरोना टेस्ट कराना चाहिए।' बता दें कि राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए कांग्रेस के कोरोना पीड़ित विधायक कुणाल चौधरी भी पीपीई किट पहन कर वोट डालने विधानसभा पहुंचे थे।

भाजपा विधायक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। भाजपा विधायक ने बताया कि कल उनकी पत्नी को बुखार आया था। इसके बाद उनकी पत्नी और उन्होंने अपना टेस्ट भोपाल की एक प्राइवेट लैब में करवाया था।

विधायक सकलेचा कई लोगों से मिले थे और राज्यसभा चुनाव से पहले हुई भाजपा की मीटिंग में शामिल हुए थे। विधानसभा सचिवालय ने राज्यसभा चुनाव में मतदान के फुटेज निकालने के आदेश दिए हैं।

विधायक ने बताया कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट कल रात 10:30 बजे आई। उन्होंने कहा फिलहाल वे घर पर हैं। थोड़ी देर में एम्बुलेंस से अस्पताल जाएंगे। विधायक सकलेचा ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने के बाद अपना और अपनी पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया था। राज्यसभा चुनाव के दौरान विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों के साथ ही विधानसभा के स्टाफ मौजूद थे। ऐसे में, विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर ने सबको चिंता में डाल दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका