न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : एकतरफा इश्क में युवकों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, गोलीबारी में दूल्हा-दुल्हन घायल

सीकर में युवकों ने दुल्हन को विदा करके ला रहे एक दूल्हे की कार पर फायरिंग कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 5:18:45

सीकर : एकतरफा इश्क में युवकों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, गोलीबारी में दूल्हा-दुल्हन घायल

इश्क जब एकतरफा हो और प्यार में जुनून हो तो दिक्कतें पैदा कर सकता हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला सीकर में जहां युवकों ने दुल्हन को विदा करके ला रहे एक दूल्हे की कार पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई तो उन्होंने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक युवक के गोली लगी है। वारदात में एक गोली दूल्हे की कनपटी के पास से निकली है। इसमें वही गंभीर घायल हो गया। वहीं दुल्हन को भी छर्रे लगे हैं। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और बदमाश को जयपुर रैफर कर दिया।

बाइक आगे लगाकर रोकी कार, फिर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, झुंझुनूं के दो भाई की बारात नीमकाथाना के हेमराजपुरा गांव में आई थी। शुक्रवार रात को यहां दो सगी बहनों के साथ दोनों भाइयों ने सात फेरे लिए। सुबह दोनों अलग-अलग कार में दुल्हनों को लेकर लौट रहे थे। स्टेट हाइवे पर कार आते ही बाइक सवार तीन युवकों ने एक कार का पीछा करना शुरू कर दिया। दो बार ओवरटेक भी किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।

इसके बाद बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी। कार के रुकते ही एक बदमाश ने सामने से देशी कट‌्टा से दो फायर किए। इसमें एक गोली दूल्हा संजू के कनपटी को घायल करते हुए निकल गई। वहीं दुल्हन कोमल के भी छर्रे लगे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से भाग गए।

मौके पर पुलिस पहुंची तो बदमाशों का पता चला

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि इंद्राज गुर्जर और कालू सैनी नाम के दो युवकों के एक अन्य ने दूल्हे पर हमला किया है। पुलिस को पता चला कि बदमाश बारांधूणी मंदिर इलाके से छिपे हैं। इसके बाद थानाप्रभारी नरेंद्र पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंच गए। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, इसमें नरेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश इंद्राज गुर्जर के पैर में गोली लगी। वहीं कालू को भी पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

इसलिए, दूल्हे पर किया हमला

शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावर में से एक दुल्हन से एकतरफा इश्क करता था। उसकी शादी को लेकर लड़की के परिवार वालों को धमका चुका था। जब उसकी धमकियों का कोई असर नहीं हुआ तो उसने दूल्हे को मारने की ठान ली। इसके लिए उसने अपने दो साथियों के साथ बीच राह कार को रुकवाकर उसमें सवार दूल्हे पर देशी कट्‌टे से दो फायर किए। फिलहाल, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावरों में वह युवक कौन है।

पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले बदमाश दुल्हन के गांव हेमराजपुरा के नजदीकी गांव के हैं। विदाई के समय से ही वह कार से पीछा कर रहे थे। शुरुआत में लूट के लिए वारदात करने की बात सामने आई थी। क्योंकि, कार में ही विदाई के वक्त दिए पांच लाख रुपए भी थे। हालांकि, बाद में कहानी पलट गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर