न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानलेवा बनी पटना की शादी, दुल्हे की मौत, 95 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को कोरोना बम फटा और एक साथ 95 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 9:14:20

जानलेवा बनी पटना की शादी, दुल्हे की मौत, 95 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को कोरोना बम फटा और एक साथ 95 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पूरा मामला पटना से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर पालीगंज इलाके का है, जहां पर 15 जून को एक शादी में शामिल 95 मेहमान कोरोना संक्रमित हो गए। इनमें से 80 लोगों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई और दूल्हे की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय दूल्हा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था और शादी करने के लिए 12 मई को पटना अपने गांव डीहपाली आया था। इसी दौरान उसके अंदर कोरोना के लक्षण पाए गए मगर परिवार वालों ने जांच कराने के बजाए उसकी शादी करवा दी।

शादी के 2 दिन बाद ही उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और पटना एम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले की भनक जब जिला प्रशासन को लगी तो शादी में शरीक हुए सभी लोगों की कोरोना जांच कराई। जांच के बाद 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और अन्य 80 लोगों का रिपोर्ट सोमवार को आई जिनमे सभी कोरोना संक्रमित पाए गए।

दुल्हन संक्रमित नहीं

हालांकि, कोविड-19 जांच में दुल्हन संक्रमित नहीं मिली और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने बताया है कि इस पूरे मामले में कोविड-19 के बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। प्रशासन ने किसी भी विवाह समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी हुई है मगर इस शादी गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।

भीलवाड़ा में 250 लोग हुए थे शादी में शामिल

इससे पहले राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोगों शामिल हुए थे। इस शादी में 250 लोग शामिल हुए। नतीजा बारात में कोरोना का संक्रमण ऐसा फैला कि शादी समारोह में हिस्सा लेने वाले 15 लोग संक्रमित हो गए। जबकि कोरोना की वजह से दूल्हे के दादा की मौत भी हो गई। दूल्हा और उसके पिता समेत सभी 15 लोगों को अस्पताल में पर भर्ती कराया गया था। राजस्थान सरकार ने बारात में गए 127 लोगों को क्वारनटीन किया है और इनके क्वारनटीन फैसिलिटी और इलाज पर होने वाले खर्च का जुर्माना प्रशासन दूल्हे के पिता से वसूलेगी। अभी तक 6,26,600 रुपये क्वारनटीन फैसिलिटी और कोरोना इलाज पर खर्च हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका