न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लापरवाही / बिहार के क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं को साड़ी के बदले पहनने के लिए दी लुंगी

लापरवाही के ताजा मामले में क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही प्रवासी महिलाओं को पहनने के लिए साड़ी के बदले लुंगी थमा दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 5:56:31

लापरवाही / बिहार के क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं को साड़ी के बदले पहनने के लिए दी लुंगी

बिहार में कोरोना के मामलों में तेजी आ गई है। यहां गुरुवार को रिकॉर्ड 324 नए केस मिले हैं, तो वहीं शुक्रवार की सुबह से अबतक 114 नए मरीज मिल चुके हैं, जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2101 हो गई है। कोरोना वायरस से स्ंक्रमित बिहार में 11 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है।

कहा कितने मिले मामले

गुरुवार को जहानाबाद में 50 समस्तीपुर में 24, कटिहार में 19, रोहतास में 18, गोपालगंज में 17, समस्तीपुर में 15, पूर्वी चंपारण और बक्सर में 11-11 लखीसराय में 9, बेगूसराय और शेखपुरा में 8-8, पूर्णिया और गया में 7-7, वैशाली में 4, मुंगेर में 3, मधुबनी, सुपौल, शेखपुरा, पश्चिमी चंपारण में 2-2, पटना, बांका और खगड़िया में एक-एक समेत कुल 324 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। ये अबतक की सबसे बड़ी संख्या है।

बिहार में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासी मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में बैठ कर राज्य में पहुंच रहे है। सरकार के निर्देशानुसार दूसरे राज्य के आने वाले प्रवासियों को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

क्वारेंटाइन सेंटर से सामने आई लापरवाही

ऐसे में राज्य में क्वारेंटाइन सेंटर से लापरवाही की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। हाल ही जो मामला सामने आया है उसने क्वारेंटाइन सेंटर को लेकर सरकार के सभी दावों को खोखला साबित किया है। लापरवाही के ताजा मामले में क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही प्रवासी महिलाओं को पहनने के लिए साड़ी के बदले लुंगी थमा दी गई।

महिलाओं को साड़ी के बदले दी लुंगी

बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के मध्य विद्यालय देवकुली धाम में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखी गई महिलाओं को साड़ी के बदले लुंगी दे दी गई। जिला प्रशासन की इस लापरवाही के कारण लोगों में आक्रोश है।

प्रवासियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी कहना है कि जिला प्रशासन क्वारेंटाइन सेंटर में सुविधाओं के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति कर रही है।

हालांकि, जैसे ही यह मामला मीडिया में सामने आया तो सीओ राकेश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार ली है। उन्होंने कहा कि मामला मेरी जानकारी में आया है। जल्द ही प्रवासी महिलाओं को साड़ी सहित अन्य परिधान उपलब्ध कराया जाएगा।

ऐसे सामने आया मामला

प्रवासी महिलाओं को साड़ी दिए जाने का मामला तब प्रकाश में आया जब मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान ने क्वारेंटाइन की गड़बड़ियों को लेकर सीएम को शिकायती ई-मेल किया। संस्थान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने अपने शिकायती ई-मेल में लिखा कि देवकुली धाम मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बेंगलुरू और मुंबई से आए करीब 40 प्रवासी रह रहे हैं। इसमें सात महिलाएं भी है। प्रवासी महिलाओं को पुरुष प्रवासियों के साथ-साथ पहनने के लिए लुंगी दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका