न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और मां भी संक्रमित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी पत्नी मंजू चौधरी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 12:59:58

बिहार / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और मां भी संक्रमित

बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर एनसीडीसी की टीम बिहार का दौरा करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की टीम जल्द बिहार का दौरा करेगी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी लगातार बिहार के संपर्क में है। हाल ही के दिनों में दिशानिर्देशों को लेकर लापरवाही बरतने की वजह से बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह चिंता का विषय है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना संक्रमित

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी पत्नी मंजू चौधरी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारैंटाइन में हैं। संजय जायसवाल पार्टी ऑफिस में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। मंगलवार को भाजपा ऑफिस के 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा और राधामोहन शर्मा शामिल थे। भाजपा ऑफिस बंद कर दिया गया है। कोरोनाग्रस्त लोग होम कोरेंटाइन में चले गए हैं।

ये नेता हुए कोरोना संक्रमित

- शैलेश कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री
- सत्य नारायण सिंह, डेहरी के भाजपा विधायक
- दिनेश सिंह, जदयू के विधान पार्षद
- अरविंद कुमार सिंह, भाजपा प्रवक्ता
- अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति
- रघुवंश प्रसाद सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री
- गुलाम गौस, जदयू एमएलसी
- आनंद शंकर, कांग्रेस विधायक, औरंगाबाद
- विनोद सिंह, भाजपा विधायक व राज्य सरकार में मंत्री
- जीवेश कुमार, भाजपा विधायक, जाले, दरभंगा
- शहनवाज आलम, राजद विधायक, जोकीहाट, अररिया
- मीना देवी, पूर्व सांसद

बता दे, बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18853 हो गई है। मंगलवार को 1432 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 13019 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। कोरोना से 164 मरीजों की जान गई है।

16 से 31 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन

बता दे, राज्य में कोरोना विस्फोट के मद्देनजर ही नीतीश सरकार ने फिर से लॉकडाउन करने का फैसला लिया है जो कल यानी 16 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि एक बार फिर बिहार में लॉकडाउन लगा है। इसे सभी गंभीरता से लें। किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरतनी है। सतर्क एवं संयम के साथ दिशा निर्देशों का पालन करना है।

केंद्र ने चिकित्सा एवं चिकित्सक कर्मियों से अनुरोध किया कि कोई भी मरीज बिना इलाज के वापस ना लौटे इसका विशेष रूप से ख्याल रखा जाए। कोरोना व मरीजों से डरने की जरूरत नहीं है। इससे पहले चौबे ने प्लाज्मा डोनर दीपक कुमार, चिकित्सक और स्वयंसेवी संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका