मंगलवार देर रात कर्नाटक के बेंगलुरु में बवाल हो गया। एक फेसबुक पोस्ट से आहत हुए कुछ लोगों ने हंगामा मचाया, पुलिस स्टेशन और कांग्रेस विधायक के घर को आग के हवाले कर दिया। यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट साझा किये जाने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति (Srinivas Murthy) के आवास के निकट जमा हुए और तोड़फोड़ की तथा वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद भीड़ ने यह सोचकर थाने को निशाना बनाया कि पुलिस ने आरोपी को वहां हिरासत में ले रखा है। विधायक के घर पर हमला करने के अलावा आसपास के लोगों के घरों पर भी हमला किया गया, जिसके कारण लोगों के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। इस हिंसा में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
इस दौरान हिंसक भीड़ ने एक मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग उनके सामने डट कर खड़े हो गए और मंदिर को किसी भी तरह के नुकसान से बचा लिया। इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक 19 सेकेंड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है।
Muslims created human chain to guard a Temple in #Bengaluru during violence. pic.twitter.com/5emNBzjiLS
— ABD (@iAbdul_m) August 11, 2020













