न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा / मासूम बेटी के साथ महिला ने माही डेम में लगाई छलांग, बचाने के लिये पति भी कूदा

बांसवाड़ा जिले के भूंगड़ा थाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी मासूम बेटी को लेकर उदयपुर संभाग के सबसे बड़े माही डेम में छलांग लगा दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 3:44:06

बांसवाड़ा / मासूम बेटी के साथ महिला ने माही डेम में लगाई छलांग, बचाने के लिये पति भी कूदा

बांसवाड़ा (Banswara) जिले के भूंगड़ा थाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी मासूम बेटी को लेकर उदयपुर संभाग के सबसे बड़े माही डेम में छलांग लगा दी। यह देखकर महिला का पति उसे और बेटी को बचाने के लिये बांध में कूद पड़ा। इससे महिला के पति और मासूम बेटी की मौत हो गई वहीं, महिला को बचा लिया गया है।

भूंगड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक कैलाश सिह ने बताया कि आज माही डेम पर एक महिला ने अपनी मासूम बेटी साथ पानी में छलांग लगा दी थी। महिला को बांध में कूदते देखकर बचाने के लिये उसका पति भी बांध में कूद गया। अचानक हुई इस घटना से माही डेम पर तैनात पुलिस के जवान और अन्य कर्मचारी घबरा गए। पुलिस के जवान ने महिला को जैसे तैसे कर बाहर निकाला, लेकिन उसके पति और बेटी का पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पलिस अधीक्षक, घाटोल पुलिस उपाधीक्षक और भूंगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।

महिला को बचा लिया गया

बाद में आपदा प्रबंधन की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद पिता व मासूम बेटी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ये लोग पानी वाला गढ़ा के निवासी रहने वाले थे। महिला को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका