न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : विफल रहा बैंक में चोरी का प्रयास, गैस कटर से काटी खिड़की तभी बजा सायरन

अजमेर के निकट सराधना स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा में शुक्रवार देर रात चोरी का प्रयास विफल रहा। गैस कटर से खिड़की ग्रिल काटकर चोरों ने अन्दर घुसे, लेकिन इसी बीच सायरन बज गया और चोर भाग छूटे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jan 2021 5:00:15

अजमेर : विफल रहा बैंक में चोरी का प्रयास, गैस कटर से काटी खिड़की तभी बजा सायरन

अजमेर के निकट सराधना स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा में शुक्रवार देर रात चोरी का प्रयास विफल रहा। गैस कटर से खिड़की ग्रिल काटकर चोरों ने अन्दर घुसे, लेकिन इसी बीच सायरन बज गया और चोर भाग छूटे। ऐसे में बैंक में रखे लाखों रुपए बच गए। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस व बैंक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी देखने पर पता चला है कि दो युवक मुंह पर मास्क व टोपी पहने हुए थे। ग्रामीणों का कहना रहा कि बैंक में डेढ साल पहले भी सेंधमारी की जा चुकी है और उस समय भी चोरी की वारदात विफल रही। इसके बावजूद बैंक प्रबन्धन ने यहां पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं लगाया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब सवा दो बजे दो युवक पीछे की तरफ से आए और अपने साथ लेकर आए गैस सिलेंडर व कटर से बैंक परिसर में लगी खिड़की की ग्रिल को काटा और अन्दर घुसने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच सायरन बज गए और वे अपना सामान छोड़कर भाग छूटे। ग्रामीणों की सूचना पर मांगलियावास थाना पुलिस व बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मांगलियावास थाना प्रभारी रामचन्द्र ने बताया कि बैंक मैनेजर करतारसिंह ने शिकायत दी है और जांच की जा रही है। सीसीटीवी पुलिस ने कब्जे में लिए है और उसमें दो युवक दिखाई दे रहे है। जो मुंह पर मास्क व सिर पर टोपी लगाए हुए है। बैंक अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से फिलहाल इंकार कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार

‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप

देश के कई राज्यों में कमर्शियल गैस सप्लाई प्रभावित, दिल्ली से कर्नाटक तक जानें कहां क्या है स्थिति

Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम

BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय

राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग

‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला

10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल

LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता

जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर