न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने लॉन्‍च किया 4 रुपये सस्‍ता टोंड दूध

योगगुरू स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने अमूल और मदर डेयरी के टक्कर में 4 रुपये सस्ता टोंड दूध लॉन्‍च किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 May 2019 6:09:20

अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने लॉन्‍च किया 4 रुपये सस्‍ता टोंड दूध

योगगुरू स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने अमूल और मदर डेयरी के टक्कर में 4 रुपये सस्ता टोंड दूध लॉन्‍च किया है। इससे पहले पतंजलि उत्‍तराखंड, दिल्‍ली-एनसीआर, जयपुर, महाराष्‍ट्र में गाय के दूध की बिक्री कर रही है। पतंजलि टोंड दूध की कीमत 40 रुपए लीटर है, जो अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों की तुलना में 4 रुपए लीटर सस्‍ता है। इसके साथ रामदेव ने बताया कि पतंजलि मार्केट में गाय का फुल क्रीम दूध, टोंड दूध, गाय के दूध की लस्सी, छाछ (नमक वाली और बिना नमक वाली), डिब्बे वाला दही लॉन्च कर रहा है। स्वामी रामदेव ने बताया कि पतंजलि का दही अमूल और मदर डेयरी से सस्ता है, उनके दही का दाम 45 रुपये है लेकिन पतंजलि के दही का नाम 40 रुपये है।

इसके साथ उन्होंने बताया कि पतंजलि के फुल क्रीम दूध को टेट्रा पैक में भी लॉन्च किया गया है, इस दूध की एक्सपायरी 6 महीने है। टेट्रा पैक वाले दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर है, इसका छोटा पैक भी लॉन्च किया गया है। रामदेव ने पतंजलि का टोंट दूध भी लॉन्च किया, यह दूध भी अमूल और मदर डेयरी के दूध से चार रुपये प्रति लीटर सस्ता है। बाबा रामदेव ने टोंड दूध को पेश करते हुए बताया कि पतंजलि ने डेयरी एवं अन्‍य फ्रेश प्रोडक्‍ट्स के क्षेत्र में सितंबर 2018 में कदम रखा था। दिल्‍ली-एनसीआर में गाय के दूध के बाजार में पतंजलि ने 20 प्रतिशत हिस्‍सेदारी हासिल की है। बाबा रामदेव ने बताया कि कंपनी नए दूध के प्रचार प्रसार पर खर्च नहीं बढ़ा रही है। इसीलिए ये दूध अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ता है।

बता दे, हाल हि में अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अमूल और मदर डेयरी की टक्कर में आइसक्रीम लॉन्च करने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि इसकी कोई योजना नहीं है। लेकिन हर्बल मिल्क लॉन्च करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि जल्द जड़ी बूटियों वाल दूध भी मिलना शुरू हो जाएगा।

स्वामी रामदेव ने कहा, ''23 मई भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक बहुत गौरवशाली दिन बना है, जब प्रचड बहुमत से देश के लोगों ने मोदी जी की सरकार बनाई है। 50% से भी ज्यादा मतदान देकर लोगों ने मोदी जी और एनडीए में विश्वास जताया है, यह भारतीय राजनीति की अभूतपूर्ण घटना है। 23 मई को भारतीय राजनीति में एतिहासिक रूप से मनाया जाए इसलिए मैं मानता हूं कि 23 मई को मोदी दिवस के रूप में या फिर लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाए।''

उन्होंने कहा, ''एक गरीब परिवार में पैदा हुआ, चाय बेचने वाले के घर में पैदा हुआ एक नरेंद्र मोदी जो पूरे देश में सब लोगों का समर्थन पाता है और प्रचंड बहुमत से 50 प्रतिशत से भी अधिक मतदान लेकर आता है। स्वयं अपने बूते पर 300 से अधिक सीटें लेकर आता है और एनडीए की 350 से ज्यादा सीटें लेकर आता है और सरकार बनाता है। यह लोकतंत्र में लोगों के विश्वास की पराकाष्ठा का दिन है। और मेरा मोदी जी प्रेम है मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं, मोदी जी पर भगवान की कृपा है इसीलिअ उन्होंने करोड़ों लोगों का विश्वास हासिल किया है।''

swami ramdev,patanjali,patanjali dairy products,patanjali milk,narendra modi,patanjali ghee,news,news in hindi

तीसरे बच्चे को वोट देने का अधिकार ना हो- रामदेव

देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिये कानून लाये जाने की वकालत करते रविवार को योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि दो बच्चों के बाद पैदा होने वाले बच्चे को मताधिकार, चुनाव लड़ने के अधिकार और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाना चाहिए। स्वामी रामदेव ने कहा तेजी से बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए ठीक नहीं है और किसी भी दशा में भारत की आबादी अगले 50 वर्षों में 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और यह तभी हो सकता है जब ऐसा कानून लाया जाए जो भी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करे तो उसके बच्चे को वोट देने का अधिकार न हो, चुनाव लड़ने का अधिकार न हो और सरकार की ओर से जो सुविधायें दी जाती हैं, उन सभी सुविधाओं से उसे वंचित कर दिया जाए।

शराब और गोमांस पर बैन की मांग

गो हत्या पर भी अपनी बात रखते हुए बाबा रामदेव ने कहा गो रक्षकों और गो तस्करों के बीच विवाद को खत्म करने का एक ही उपाय है कि गोकशी पर पूरी तरह बैन लगाया जाए। इसके अलावा अन्य कोई उपाय नहीं है और जिन्हें मीट खाने का शौक है वे किसी अन्य प्रकार का मीट खाएं लेकिन गाय का मीट नहीं।

इसके साथ स्वामी रामदेव ने यह भी अपील की है कि भारत संतों का देश है। पूरे देश में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। स्वामी रामदेव ने इस्लामिक देशों का हवाला देते हुए कहा कि अगर मुस्लिम देशों में इन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो भारत में क्यों नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल