न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

29 जुलाई या 5 अगस्त से शुरू हो सकता है अयोध्या में मंदिर निर्माण, मोदी को बुलाने के लिए PMO को भेजी गई तारीख

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में मंदिर के शिलान्यास की तारीख पर चर्चा हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 6:11:06

29 जुलाई या 5 अगस्त से शुरू हो सकता है अयोध्या में मंदिर निर्माण, मोदी को बुलाने के लिए PMO को भेजी गई तारीख

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में मंदिर के शिलान्यास की तारीख पर चर्चा हुई। इसके अलावा मंदिर की ऊंचाई और निर्माण की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। ये बैठक अयोध्या सर्किट हाउस में दोपहर तीन बजे शुरू हुई थी। ऐसा बताया जा रहा था कि मंदिर का निर्माण 29 जुलाई या 5 अगस्त से शुरू हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने के लिए ये दो तारीखें पीएमओ को भेजी गई हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास प्रधानमंत्री को अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र भेज चुके हैं। बैठक में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल रहे। इस बैठक में नृपेंद्र मिश्र के अलावा 12 अन्य सदस्य शामिल हुए। तीन सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद थे। दरअसल, नृपेंद्र मिश्रा के साथ बड़े इंजीनियरों का एक दल अयोध्या में है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों को देखेगा। राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के अलावा उनके बेटे निखिल सोमपुरा भी अयोध्या में हैं।

बैठक में 5 मुद्दों पर हुई बातचीत

- मंदिर निर्माण की दो तारीखें 29 जुलाई या 5 अगस्त में एक तय करना।
- प्रधानमंत्री को भूमिपूजन के लिए बुलाना।
- मुख्य गर्भगृह का डिजाइन तय करना।
- 70 एकड़ के परिसर के विस्तार पर सुझाव लेना और 108 एकड़ करने पर सहमति बनाना।
- परिसर में सीता मंदिर के निर्माण पर चर्चा करना।

इकबाल अंसारी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री का स्वागत करना चाहता हूं

मणिराम छावनी मठ के महंत कमल नयन दास ने कहा- 'मंदिर निर्माण जल्द शुरू होगा। संतों की मांग है कि प्रधानमंत्री जल्द यहां आकर निर्माण शुरू कराएं। वे पहले ही आने वाले थे पर कोरोना संकट से कार्यक्रम टल गया।'

बैठक के पहले बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री का अयोध्या में स्वागत करना चाहता हूं। मंदिर निर्माण को लेकर जो संत समाज चाहता है, वही मैं भी चाहता हूं।'

अंसारी के मुताबिक, 'सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मस्जिद के लिए जो 5 एकड़ भूमि मुस्लिम समाज को दी गई है, उस पर एक अस्पताल और एक स्कूल का निर्माण किया जाए।'

हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर पीएम के अयोध्या कार्यक्रम को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। जबकि ट्रस्ट के सदस्य और अयोध्या के संत लगातार पीएम मोदी से अयोध्या आने को लेकर आग्रह कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगस्त में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो सकता है।

राम मंदिर के साथ राष्ट्र मंदिर बनेगा: चौपाल

ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा- पीएम के द्वारा अगर मंदिर के गर्भगृह का पूजन और मंदिर निर्माण का शुभारंभ होता है तो यह सबसे अच्छा है। शिलापूजन सिंहद्वार के शिलान्यास के साथ हो चुका है। अब गर्भगृह का पूजन होना है। कोरोना को देखते हुए ट्रस्ट ने इसके भूमिपूजन कार्यक्रम को टाल दिया था। देश के सामने जो संकट है सबसे पहले उसका मुकाबला करना है। चौपाल ने कहा कि राम मंदिर के साथ राष्ट्र मंदिर भी बनेगा, जिसका शुभारंभ मोदी करेंगे।

CM योगी ने लिया जायजा

बता दे, एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम के विकास के लिए कराए जाने वाले कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि अयोध्या नगरी ने आने वालों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या नगरी के विकास के सभी काम योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से किए जाएं। यातायात की व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय