न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूमि पूजन के लिए तैयार रामलला की अयोध्या नगरी, कड़ी सुरक्षा के बीच आज पहुंचेंगे सभी मेहमान

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राम नाम धुन की गूंज के साथ घर-घर बधाई गीत गाए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 9:48:36

भूमि पूजन के लिए तैयार रामलला की अयोध्या नगरी, कड़ी सुरक्षा के बीच आज पहुंचेंगे सभी मेहमान

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राम नाम धुन की गूंज के साथ घर-घर बधाई गीत गाए जा रहे हैं। कोरोना की वजह से लोग कार्यक्रम देखने नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन वे घर के बाहर रंगोली और छत पर केसरिया झंडा लगाकर लोग खुद की मौजूदगी दर्ज कराने में पीछे नहीं हैं। कुछ लोग केसरिया पट्टी गले में पहनकर घूम रहे हैं तो कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों पर झंडा लगा दिया है। अयोध्या के चप्पे-चप्पे को सजा दिया गया है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और साथ ही कोरोना संकट के कारण नियमों का ख्याल भी रखा जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अयोध्या पहुंच तैयारियों का जायजा लिया था। 24 घंटे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे, जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रारंभ होगा।

14 लाख लड्डू बांटने जाएंगे

जन्मभूमि से 2-4 किलोमीटर दूर रहने वाले भी टीवी के जरिए उत्सव में शामिल होने का प्लान बना चुके हैं। 5 अगस्त का दिन जैसे-जैसे पास आ रहा वैसे-वैसे अयोध्या के मंदिर और लोग उत्सव के माहौल में रमते जा रहे हैं। पूरे अयोध्या में भूमि पूजन के दिन 55 हजार किलो के देशी घी से बने बेसन के 14 लाख लड्डू बांटने की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी निभा रहे ऋषि के मुताबिक, कुल 14 लाख लड्डू बनाए जा रहे हैं जो कि साढ़े तीन लाख पैकेट में भरे जाएंगे। एक पैकेट में चार लड्डू हैं। जिला भाजपा की टीम इसे पूरे अयोध्या में पहुंचाएगी।

बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे के आसपास भूमि पूजन होना है, लेकिन उससे पहले आज ही सभी मेहमान अयोध्या पहुंच जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार शाम को अयोध्या की सीमाएं सील हो जाएंगी। श्रीराम मंदिर के ट्रस्ट की ओर कुल 175 लोगों को भूमि पूजन के लिए निमंत्रण भेजा गया है, इनमें करीब 135 संत शामिल हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों से आएंगे। हर निमंत्रण कार्ड पर एक कोड है, जो सुरक्षा के चलते तैयार किया गया है। ट्रस्ट की ओर से सबसे पहला न्योता इकबाल अंसारी को दिया गया, जो सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद की ओर से पक्षकार थे। इकबाल अंसारी भूमि पूजन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भी करेंगे। इनके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया गया है, राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले अशोक सिंघल के परिवार के सदस्यों को भी बुलाया गया है।

अयोध्या की लगभग सभी सड़कों के किनारे बने घर झंडे से पटे पड़े हैं। इनपर श्रीराम और हनुमान के चित्र बने हैं। 50 हजार से ज्यादा झण्डे अयोध्या शहर से राम जन्म भूमि की तरफ आने वाली सभी सड़कों पर लगाए गए हैं। 40 महिलाओं का समूह मंगलवार सुबह से घरों के बाहर रंगोली बनाएगा। इसके साथ ही दीप जलाने का जिम्मा अवध विवि के फाइन आर्ट के छात्रों को दिया गया है।

ये लोग नहीं आएंगे

कोरोना वायरस महामारी के चलते काफी सावधानी बरती जा रही है। इसलिए 90 साल से अधिक के लोगों को नहीं बुलाया जा रहा है, ऐसे में भाजपा के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट में रामलला का केस लड़ने वाले के। परासरण जैसे बड़े लोग नहीं आ पाएंगे। हालांकि, इनके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की जा रही है। इनके अलावा कल्याण सिंह, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज भी कोरोना संकट के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंचेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका