न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Atal Tunnel Inauguration / सेना की मुश्किलों का हल है अटल टनल, सुरंग को ऐसे मिला स्वरूप

रोहतांग दर्रे के नीचे रणनीतिक महत्व की सुरंग बनाए जाने का ऐतिहासिक फैसला 3 जून, 2000 को लिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 9:42:30

Atal Tunnel Inauguration /  सेना की मुश्किलों का हल है अटल टनल, सुरंग को ऐसे मिला स्वरूप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल के रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन (Atal Tunnel Inauguration) करेंगे। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 9.2 किमी है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा। रोहतांग दर्रे के नीचे रणनीतिक महत्व की सुरंग बनाए जाने का ऐतिहासिक फैसला 3 जून, 2000 को लिया गया। जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। सुरंग के दक्षिणी हिस्से को जोडऩे वाली सड़क की आधारशिला 26 मई, 2002 को रखी गई थी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के मुताबिक प्रोजेक्ट को 2003 में अंतिम तकनीकी स्वीकृति मिली। जून 2004 में परियोजना को लेकर भू-वैज्ञानिक रिपोर्ट पेश की गई।

सुरंग को ऐसे मिला स्वरूप

2005 में सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की स्वीकृति मिलने के बाद 2007 में निविदा आमंत्रित की गई। दिसंबर 2006 में परियोजना के डिजाइन और विशेष विवरण की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया। जून 2010 में यह सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इस परियोजना को फरवरी 2015 में ही पूरा होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें देरी होती रही। मौसम की जटिलता और पानी के कारण कई बार निर्माण कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।

टनल को बनाने के लिए खुदाई का काम 2011 में ही शुरू हो गया बीआरओ को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहले 2015 में इस प्रोजेक्ट की समय सीमा थी। बाधाओं और चुनौतियों के कारण यह समय सीमा आगे खिसकती रही, लेकिन बीआरओ ने इस चुनौती का डटकर मुकाबला किया। इन चुनौतियों में निर्माण के दौरान सेरी नाला फॉल्ट जोन, जो तकरीबन 600 मीटर क्षेत्र का सबसे कठिन स्ट्रेच शामिल था। यहां एक सैकेंड में 140 लीटर पानी निकलता था। ऐसे में निर्माण बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था। सुरंग के दोनों सिरों का मिलान 15 अक्टूबर, 2017 में हुआ। शुरुआत में टनल की लंबाई 8.8 किलोमीटर नापी गई थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब इसकी पूरी लंबाई 9.02 किलोमीटर है। इसे बनाने में लगभग 3,000 संविदा कर्मचारियों और 650 नियमित कर्मचारियों ने 24 घंटे कई पारियों में काम किया।

atal tunnel,atal tunnel inauguration,indian army,narendra modi,about atal tunnel,atal tunnel news

अटल टनल रोहतांग का सामरिक महत्व

सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच जाएगी। टनल से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंच जाएंगे। दरअसल, 1954 से ही चीन भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा था। उसने अपने नक्शों में भारतीय सीमा का काफी भाग अधिकार क्षेत्र में दिखाया था। भारत की सीमा तक चीन ने पक्की सड़कों का निर्माण कर लिया था। अत उसे सैन्य सामान तथा रसद पहुंचाने मे कोई कठिनाई नहीं हुई। भारत की सीमा पर उसके सैनिकों का जबर्दस्त जमाव था। युद्ध की दृष्टि से चीन की स्थिति सुदृढ़ थी। चीन पहाड़ी पर था, वह ऊंचाई से नीचे मौजूद भारतीय सेना पर प्रहार कर सकता था।

भारत सरकार द्वारा 1962 में भारत और चीन युद्ध के दौरान मिली हार के कारणों को जानने की कोशिश की गई तो पता लगा कि हार का कारण चीनी सीमा पर भारतीय जवानों को रसद तथा समय पर सहायता हेतु और सैनिकों का न पहुंच पाना था। इसके बाद ऐसे मार्ग की कल्पना की गई थी जो समय पर रसद और सेना की पहुंच मनाली से लेह तक करवा सके। इसके बाद 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी कारगिल की पहाडिय़ों पर पाकिस्तान के जवानों द्वारा श्रीनगर-लेह मार्ग पर गुजर रही सेना के वाहनों और जवानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। उस समय मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन से सेना और रसद को कारगिल पहुंचाया गया। उस समय मनाली से लेह तक पहुंचने के लिए करीब 450 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी। जिससे न केवल अतिरिक्त समय गंवाना पड़ता था बल्कि शून्य से नीचे तापमान होने के चलते सेना को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इन सभी कठिनाईयों को देखते हुए मनाली और लाहुल के बीच रोहतांग में सुरंग बनाने का प्रारूप तैयार हुआ।

10.5 मीटर चौड़ी, 10 मीटर ऊंची टनल की खासियत

- 2958 करोड़ रुपए खर्च आया।
- 14508 मीट्रिक स्टील लगा।
- 2,37,596 मीट्रिक सीमेंट का इस्तेमाल हुआ।
- 14 लाख घन मीटर चट्टानों की खुदाई हुई।
- हर 150 मीटर की दूरी पर 4-जी की सुविधा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’