न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ जंग, दिल्ली में जल्द शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा Covid अस्पलात, 10000 बेड की होगी क्षमता

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में यहां 10000 बेड की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर अस्पताल बन रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 3:16:43

कोरोना के खिलाफ जंग, दिल्ली में जल्द शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा Covid अस्पलात, 10000 बेड की होगी क्षमता

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में यहां 10000 बेड की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर अस्पताल बन रहा है। यह अस्पताल गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक के बाद बनाने का फैसला लिया गया। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने गृह मंत्री अमित शाह से इस अस्पताल में आईटीबीपी (ITBP) के तैनाती की मांग की थी। इस पर गृह मंत्री ने जवाब दिया था कि पहले ही आइटीबीपी की तैनाती का फैसला हो चुका है। इस कोविड अस्पताल यानि कोविड केयर सेंटर को चार एजेंसियों की मदद से तैयार किया जा रहा है। इन एजेंसियों में केन्द्र सरकार, आइटीबीपी, दिल्ली सरकार और राधा स्वामी सत्संग बेयास शामिल है। इस अस्पताल का संचालन 2 दिन बाद 2000 बेड की क्षमता के साथ शुरू हो जाएगा। वहीं, जुलाई के पहले हफ्ते में यह अपनी पूरी क्षमता 10000 बेड के साथ काम करेगा। एसडीएम महरौली सोनालिका जिवानी इस सेंटर की नोडल ऑफिसर और इंचार्ज हैं। उनका कहना है यहां अलग तरीके के बिस्तर होंगे और वॉशरूम के समुचित इंतजाम होगा।

coronavirus,coronavirus hospital,covid 19 hospital,arvind kejriwal,coronavirus news,news

उन्होंने कहा कि जो सीरियस पेशेंट होंगे उनकी अलग से व्यवस्था है। और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके द्वारा इन्फेक्शन न फैल जाए। यह विश्व के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर में से एक होगा। खास बात यह है कि इस कोविड केयर सेंटर में बिस्तर लकड़ी के बजाय कार्ड बोर्ड के होंगे, जिन्हें महज 5 मिनट में ही तैयार किया जाएगा। उपयोग से पहले इनको डिसइनफेक्ट किया जाएगा। उपयोग होने के बाद उसको डिस्पोज कर दिया जाएगा। ये बिस्तर आसानी से मरीज का वजन वहन कर सकेंगे।

आइटीबीपी की टीम इस कोविड केयर सेंटर में पहुंच गई है। यहां पहुंचने के बाद आइटीबीपी की टीम ने कोविड केयर सेंटर की संचालन व्यवस्था देखनी शुरू कर दी है।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने भी इस सेंटर का दौरा किया और पानी के गुणवत्ता की जांच की। इसके बात उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को तैयार करने में हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं। क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया जा रहा है। चारों एजेंसियां एक साथ मिलकर काम कर रही हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर है। और यह समन्वय का बहुत बड़ा उदाहरण है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री