न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, हेरोइन और नकली नोट बरामद, पूछताछ में हो सकता हैं बड़ा खुलासा

एक पाकिस्तानी जासूस को शुक्रवार देर रात बाड़मेर के सीमावर्ती बीजराड़ थाना क्षेत्र से एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे जयपुर ले जाया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 12:08:35

राजस्थान : पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, हेरोइन और नकली नोट बरामद, पूछताछ में हो सकता हैं बड़ा खुलासा

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार कई ऐसे लोगों को तैयार करती रही हैं जो भारत की जासूसी करें और जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाएं। इसके लिए उन्हें हेरोइन व नकली नोटों का लालच दिया जाता हैं। ऐसे ही एक पाकिस्तानी जासूस को शुक्रवार देर रात बाड़मेर के सीमावर्ती बीजराड़ थाना क्षेत्र से एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे जयपुर ले जाया गया है। अब वहां सभी एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी। दो माह पूर्व ही बाड़मेर में बड़ी मात्रा में नकली नोट के अलावा हेरोइन की बरामदगी होने के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस जासूस के तार भी उन्हीं लोगों से जुड़े है।

कई दिन से रखी जा रही थी नजर

सूत्रों के अनुसार एटीएस ने कल देर रात बाड़मेर के सीमावर्ती क्षेत्र के निवासी रोशनदीन को गिरफ्तार किया। कुछ दिन से वह खुफिया एजेंसियों के रडार पर था। उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। बॉर्डर के निकट भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क परियोजना में रोशनदीन जेसीबी चलाता है। ऐसे में उसका सीमा क्षेत्र में रोजाना आना जाना होता था। रोशनदीन की पाकिस्तान में रिश्तेदारी भी है और उनसे मिलने के नाम पर वह कई बार पाकिस्तान जाकर आ चुका है। पाकिस्तान यात्रा के दौरान आईएसआई ने उसे अपने झांसे में ले लिया और जासूसी के लिए तैयार कर लिया। माना जाता है कि रोशनदीन ने सीमा क्षेत्र व सामरिक गतिविधियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान भेजी है। अब जयपुर में उससे गहन पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। रोशनदीन पूर्व में हेरोइन तस्करी में पकड़े जा चुके कचरा खान की गाड़ी का चालक रह चुका है।

दो माह पूर्व आई थी नकली नोटों की खेप

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से आईएसआई भारत में तस्करी की आड़ में खुफिया नेटवर्क फैला रही है। बॉर्डर इलाके के लोगों को नकली नोट, हेरोइन की तस्करी का लालच देकर देश की आंतरिक जानकारी जुटा रही है।

अगस्त माह में बाड़मेर पुलिस ने 9 लोगों को नकली नोट और हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया था। इनसे 2.740 किलो हेरोइन, 6.55 लाख के नकली नोट बरामद हुए थे। सीमा पर तारबंदी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताकर ये खेप भारतीय सीमा में पहुंच गई थी। पराड़िया निवासी अकबर खां को पाक तस्कर रोशन खां से दो बार में 12 लाख रुपए के नकली नोट की खेप मिली थी। इसमें 8 लाख रुपए 500-500 के नोट में थे तो 4 लाख रुपए 2-2 हजार के नोट थे। पुलिस को खेप देरी से हाथ लगी, तब तक 5.45 लाख रुपए असली के रूप में चला भी दिए और लोगों को भनक तक नहीं लगी। अब ये नोट बाजार में लोगों के पास फैल चुके है। इसी तरह 2-2 किलो हेरोइन के दो पैकेट बॉर्डर पार से आए थे, लेकिन 2.740 किलो हेरोइन ही बरामद हुई। करीब डेढ़ किलो हेरोइन बेच दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?