न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : मिनटों में हुई लाखों की लूट, बंदूक की नोक पर बैंक मैनेजर को बनाया बंधक

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बैंक मैनेजर को बंधक बनाया और अपने मंसूबो में कामयाब रहे। बदमाशों की यह वारदात बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई जिसकी शिनाख्त कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 4:40:01

नागौर : मिनटों में हुई लाखों की लूट, बंदूक की नोक पर बैंक मैनेजर को बनाया बंधक

गुरुवार सुबह नागौर के जायल में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बैंक मैनेजर को बंधक बनाया और अपने मंसूबो में कामयाब रहे। बदमाशों की यह वारदात बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई जिसकी शिनाख्त कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाश जानते थे कि बैंक में लाखों की नकदी होगी, इसलिए वे तैयारी से आए थे। वे अपने साथ पहले से ही एक बैग साथ लाए थे जिसमें रखकर वे लूट की रकम लेकर भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, वारदात सुबह 10 बजे जायल क्षेत्र के तरनाऊ गांव स्थित ग्रामीण मरुधर बैंक की है। बैंक के खुलने के कुछ देर बाद ही बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। बदमाश सीधे मैनेजर के केबिन में पहुंच गए। वहां मैनेजर भंवरलाल बैठे हुए थे। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने उन पर बंदूक तान दी और उन्हें केबिन में बंद करके बंधक बना लिया।

बैंक में कुछ अन्य कर्मचारी भी आ गए थे। एक बदमाश ने उन सभी को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाश सीधे कैशियर के पास गए और वहां कैश में रखे हुए 15 लाख रुपए लूटकर भाग गए। बदमाश कैश लूटने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जायल थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।

हथियारों से लैस थे बदमाश, एक ने पहन रखी थी पुलिस जैसी जैकेट

जानकारी अनुसार, सुबह बैंक खुला ही था। जिसमें बैंक मैनेजर, स्टाफ और कुछ खाताधारक भी मौजूद थे। करीब 10 बजे तीन बदमाश बाइक पर बैंक के बाहर आकर रुके। जिनमें से एक ने बैंक में घुसते ही अंदर बैठे कर्मचारी पर बंदूक तान दी। इस बदमाश ने पुलिस की जैसी जैकेट पहन रखी थी। इसके बाद दूसरे बदमाश ने भी बैंक में मौजूद स्टाफ और पैसे जमा कराने आए लोगों पर बंदूक तान दी। वहीं, तीसरा बदमाश सीधे बैंक मैनेजर के कमरे में पहुंचा। जिसने बंदूक की नोक पर बैंक मैनेजर को उसके कैबिन से बाहर निकाल बाकी स्टाफ और लोगों के साथ एक कमरे में बंद कर दिया।

बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए नीले रंग का बैग भी साथ लाए थे। सभी को बंधक बनाने के बाद एक बदमाश बैग लेकर बैंक मैनेजर के कैबिन में घूस गया। जहां लूट को अंजाम दिया गया। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों से भी कैश के बारे में जानकारी ली गई। पैसों के बारे में नहीं बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। इस दौरान बैंक मे घूसे तीनों बदमाशों के हाथों में बंदूकें थीं।

बैंक में मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि लूट के दौरान बदमाश बैंक में लाए लोगों से भी रुपए छीन कर ले गए। वहीं, लुटेरों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। जो लूट को अंजाम देने बाद सभी को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।

बदमाशों की पहचान के लिए आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा, बैंक मैनेजर और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना के बाद पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती