आंध्र प्रदेश / चार महीने की बच्ची ने कोरोना को दी मात, इलाज के दौरान 18 दिनों तक रही वेंटिलेटर पर

By: Pinki Sun, 14 June 2020 12:30:52

आंध्र प्रदेश / चार महीने की बच्ची ने कोरोना को दी मात, इलाज के दौरान 18 दिनों तक रही वेंटिलेटर पर

आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है इसके साथ ही एक में संक्रमण के 222 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5,858 हो गई है वही अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में महज चार महीने की बच्ची कोरोना वायरस को मात दी है। 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई है। शुक्रवार की शाम को बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बच्ची पूर्वी गोदावरी की रहने वाली है। वहीं पर एक आदिवासी महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बच्ची भी संक्रमित हो गई थी। उसे बीते मई महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बच्ची को लेकर विशाखापत्तनम के कलेक्टर विनय चंद ने कहा कि उसे 18 दिनों के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था और शुक्रवार को टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बच्ची को वीआईएमएस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। 24 घंटे में देश में कोरोना के मरीजों में बड़ा उछाल देखा गया है। 11 हजार 929 नए केस की पहचान की गई है। 24 घंटे में कोरोना की वजह से 311 मरीजों की जान गई है। अब तक 9195 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक कोरोना से जंग जीती है। 24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com