न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लापरवाही / अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुंची हजारों की भीड़, पुलिस को मारे धक्के

अमृतसर में रविवार होने के चलते श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन को आने वाले लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 10:50:24

 लापरवाही / अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुंची हजारों की भीड़, पुलिस को मारे धक्के

कोरोना की वजह से देशभर के तमाम धार्मिक स्थल बंद हैं, लेकिन अमृतसर के धर्मस्थलों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। लोगों में न तो सेहत की चिंता नजर आ रही है, न ही कानून का कोई डर दिखाई दे रहा है।

अमृतसर में रविवार होने के चलते श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन को आने वाले लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लॉकडाउन के चलते दरबार साहिब को जाते तमाम रास्ते बैरिकेड्स लगाकर बंद हैं, लेकिन इसके बावजूद भीड़ रोके नहीं रुकी। कानून की धज्जियां उड़ा लोग पुलिस वालों को धक्के मारकर बेखौफ गुरुघर के दर्शनों को आगे बढ़ गए।

इससे पहले पिछले रविवार को भी दरबार साहिब में श्रद्धालुओं की 15 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटी थी। 17 मई को कर्फ्यू खत्म होने के एक दिन पहले रविवार को होने के चलते स्वर्ण मंदिर श्री हरिमंदिर साहिब में भी 15 हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे थे। आज एक सप्ताह बाद फिर उससे भी बदतर हालात नजर आए। नाके लगाकर पुलिस बल समझाता रहा-रोकता रहा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं।

people,goldentemple,amritsar,coronavirus,lockdown

एक और एसजीपी की तरफ से हर ऐहतियात की बात कही जा रही है। श्रद्धालुओं को सैनिटाइजेशन के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। वहीं पिछले सप्ताह स्वर्ण मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने को लेकर मैनेजर मुख्तियार सिंह ने साफ-साफ कह डाला था कि अंदर किसी भी स्थिति में परंपरा नहीं टूटने वाली। संगत आए ही न, यह जिम्मेदारी तो जिला प्रशासन की है।

राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव हैं अमृतसर में

यह बात भी ध्यान देने वाली है कि कोरोना संक्रमण के मामले में अमृतसर पंजाब में सबसे ऊपर के पायदान पर खड़ा है। पंजाब में कोरोना के 2045 संक्रमित मामले सामने आ चुके है वहीं 39 लोगों की मौत हो चुकी है। अमृतसर की बात करे तो यहां 323 संक्रमित मामले है हालाकि, 295 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घरों को चले गए है। वहीं 18 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। अमृतसर में श्री दरबार साहिब के पूर्व हुजूरी रागी भाई निर्मल सिंह और एक ऑटो चालक समेत 6 की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री