न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर हमला, कहा - साबित करें CAA से कैसे अल्पसंख्यकों को नुकसान होगा

नागरिकता संशोधन एक्ट के पक्ष में बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज शुक्रवार को राजस्थान के जोधपुर में जनसभा की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jan 2020 4:58:17

अमित शाह का राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर हमला, कहा  - साबित करें CAA से कैसे अल्पसंख्यकों को नुकसान होगा

नागरिकता संशोधन एक्ट के पक्ष में बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज शुक्रवार को राजस्थान के जोधपुर में जनसभा की। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं पर जमकर हमला बोला। राजस्थान के जोधपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ने यह कानून पढ़ा है तो वह कहीं भी उनसे बहस करने के लिए आ जाएं। अमित शाह ने ऐलान किया कि जितना भी भ्रम फैलाना है, फैला लें लेकिन बीजेपी इस कानून पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। अमित शाह ने कहा विपक्ष के लोग देश को गुमराह कर रहे हैं कि इससे भारत के मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी, लेकिन मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये क़ानून नागरिकता देने का है, किसी की नागरिकता छीनने का नहीं। मायावती, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि जो शरणार्थी पड़ोसी मुल्क से यहां आए हैं, उनमें अधिकतर दलित हैं। आप याद रखना कि इसका विरोध करना दलितों का विरोध करना होगा, जिसे देश याद रखेगा। ममता दीदी बताएं कि बंगाली हिंदुओं ने आपका क्या बिगाड़ा है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को वोट बैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वह इस कानून का दुष्प्रचार कर रही है। अमित शाह बोले कि कांग्रेस, ममता दीदी, एसपी, बीएसपी, केजरीवाल एंड कंपनी सभी इस कानून का विरोध कर रहे हैं, इन सभी को मैं चुनौती देता हूं कि वो साबित करें इससे किसी अल्पसंख्यक को नुकसान होगा। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा, अगर कानून पढ़ा है तो इसपर चर्चा करने के लिए आ जाइए। अगर नहीं पढ़ा है तो मैं आपको इटली भाषा में इसका ट्रांसलेशन भेजने के लिए तैयार हूं। अमित शाह ने कहा कि वह शरणार्थियों के मानवाधिकार की रक्षा करेंगे।

अमित शाह ने सवालिया लहजे में कहा कि विपक्ष को यह बताना चाहिए कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की संख्या कम क्यों हुई। गृह मंत्री बोले कि पाकिस्तान-बांग्लादेश-अफगानिस्तान से जो हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई और पारसी अल्पसंख्यक आए, उनकी किसी ने चिंता नहीं की। लेकिन मोदी सरकार ने इस वादे को निभाया। रैली में अमित शाह ने कहा कि आपके (शरणार्थियों) के अच्छे दिन आ गए हैं, क्योंकि अब आप भारत के नागरिक बन गए हैं। विपक्ष कुछ भी कहे लेकिन मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि जो आए हैं ये देश उनका भी उतना है, जितना मेरा है। ये नरेंद्र मोदी का शासन है, यहां किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि सारी पार्टी एक हो जाएं, बीजेपी CAA पर एक इंच भी वापस नहीं आएगी। जितना भी भ्रम फैलाना है, फैला लो। लेकिन हम इस कानून पर पीछे नहीं हटेंगे। जनसभा में अमित शाह ने लोगों को एक नंबर दिया और कहा कि इस पर मिसकॉल देकर CAA के लिए अपना समर्थन दर्ज कराएं। अमित शाह द्वारा दिया गया नंबर- 8866288662

राजस्थान के कोटा में मासूम बच्चों की हुई मौत को लेकर अमित शाह ने अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कोटा में जो बच्चे हर रोज मर रहे हैं, उसकी चिंता कर लीजिए, माताओं की हाय लगेगी और दिल्ली के दरबार में ज्यादा मत झुकिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत