न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नासा ने बनाया कोरोना से बचाने वाला नेकलेस, वाइब्रेट होकर करता है आपको अलर्ट

नेकलेस में सिक्के के आकार की डिवाइस लगी है जो गर्दन के करीब रहती है। इसमें इंफ्रारेड सेंसर लगे हैं तो 12 इंच के दायर में मूवमेंट पर नजर रखते हैं। डिवाइस में 3 वोल्ट की बैट्री लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jul 2020 6:29:09

नासा ने बनाया कोरोना से बचाने वाला नेकलेस, वाइब्रेट होकर करता है आपको अलर्ट

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथों से मुंह, आंख और नाक को न छूने सलाह दी जा रही है ताकि वायरस आपके शरीर में न पहुंच सके। ऐसे में अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने एक खास तरह का नेकलेस तैयार किया है जो हाथों को चेहरे के पास आने पर वाइब्रेट करने लगता है। नेकलेस के 12 इंच के दायरे में कोई मूवमेंट करने वाली चीज आने पर यह वाइब्रेट होता है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैब ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह नेकलेस तैयार किया है। नेकलेस में सिक्के के आकार की डिवाइस लगी है जो गर्दन के करीब रहती है। इसमें इंफ्रारेड सेंसर लगे हैं तो 12 इंच के दायर में मूवमेंट पर नजर रखते हैं। डिवाइस में 3 वोल्ट की बैट्री लगी है। सेंसर जैसे ही मूवमेंट का पता चलता है, इसमें लगी मोटर बाइब्रेशन पैदा करती है। लैब के मुताबिक, इस डिवाइस को 3डी प्रिंटर से तैयार किया गया है। सेंसर एक एलईडी लगा है जो वाइब्रेट होने पर जलता है। डिवाइस में अपने मन-मुताबिक कलर एलईडी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नेकलेस तैयार करने वाली नासा की जेट प्रोपल्शन लैब का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं मिल जाती तब तक 'पल्स' को रोजमर्रा जीवन में शामिल किया जा सकता है क्योंकि हमें धीरे-धीरे अपने वर्कप्लस पर लौटना है। यह काफी कम कीमत में तैयार किया गया है, जिसे लोग आसानी अफोर्ड कर सकेंगे और पहनने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। पल्स संक्रमण से बचाकर आपको स्वस्थ रखेगा।

हालाकि, लैब की और से यह भी कहा गया है कि यह नेकलेस मास्क का विकल्प नहीं है। इसके लगाने के साथ कोरोना से बचाव की सभी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। इसे टेक्नीशियन भी तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने से जुड़ी हर जानकारी भी लैब ने जारी की है। लैब का कहना है कि हम उम्मीद करते हैं लोग इसे खुद विकसित कर सकेंगे ताकि यह सभी लोगों को आसानी से मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री