न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं थम रहा अमेरिका-चीन का कोल्ड वॉर, अब लगाया मुस्लिम औरतों के गर्भपात का आरोप

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा चीन पर निशाना साधते हुए मुस्लिम औरतों के गर्भपात का आरोप लगाया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 11:29:54

नहीं थम रहा अमेरिका-चीन का कोल्ड वॉर, अब लगाया मुस्लिम औरतों के गर्भपात का आरोप

अमेरिका-चीन के रिश्ते उलझनों से भरे रहे हैं जिसमें वे एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। कोरोना के आने के बाद से ही अमेरिका द्वारा चीन पर निशाना साधा गया हैं और बढ़ते कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया गया हैं। अमेरिका-चीन का यह कोल्ड वॉर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं और अब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा चीन पर निशाना साधते हुए मुस्लिम औरतों के गर्भपात का आरोप लगाया गया हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, चीन ने देश के पश्चिमी शिनझियांग प्रांत में न सिर्फ मुस्लिम महिलाओं के गर्भपात की कोशिशें कर रहा है बल्कि पुरुषों की नसबंदी भी कर रहा है। उन्होंने कहा इस तरह की हरकतें मानवता को शर्मसार करती हैं।

पोम्पियो ने कहा, मैंने कुछ हफ्ते पहले ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में एक रिपोर्ट पढ़ी जिसमें देश के पश्चिमी प्रांत में सामूहिक गर्भपात और नसबंदी के लिए उइगर व अल्पसंख्यक समुदाय के महिला पुरुषों को मजबूर करने के बारे में पढ़ा। यह सबकुछ मानवाधिकारों का सरासर उल्लंघन है।अमेरिकी प्रांत आयोवा में मीडिया से बातचीत के दौरान पोम्पियो ने कहा कि चीन के शिनझियांग प्रांत में कई हिरासत केंद्र हैं, जहां मुस्लिमों की धार्मिक आजादी छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि चीन अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहता है। इसी के तहत वह हांगकांग और ताइवान में भी विरोध के सुर दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रहा है। हांगकांग के नए सुरक्षा कानून को पोम्पियो ने वहां के लोगों के लिए खतरा बताया जिसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस चाल को कामयाब नहीं होने देगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, एक सच्चाई ये भी है कि चीन ग्लोबल कम्युनिकेशन (विश्व संचार) नेटवर्क पर अपना कब्जा चाहता है। इसके लिए वो तमाम कोशिशें कर रहा है। वहां की हुवावे कंपनी दुनिया के कई देशों में अपने नेटवर्क का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर रही है। हम दुनिया के इन देशों को बताना चाहते हैं कि अगर वो हुवावे के साथ कारोबार कर रहे हैं तो यह मानवता के खिलाफ भी अपराध होगा।

इस बीच, अमेरिका ने चीन के पांच नागरिकों और दो कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स से जुड़े आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है। वाशिंगटन ने यह कार्रवाई विदेशी नारकोटिक्स किंगपिन डेसिग्नेटेड एक्ट के तहत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री