न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च में हुआ खुलासा, पेट्रोल पंपों पर अधिक समय तक मौजूद रहता कोरोना वायरस

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वायरोलॉजिस्ट डॉ जॉय ग्रोव का कहना है कि किसी प्लास्टिक या अन्य धातु से बनी चीज पर वायरस कई दिनों का जीवित रह सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 May 2020 12:52:56

रिसर्च में हुआ खुलासा, पेट्रोल पंपों पर अधिक समय तक मौजूद रहता कोरोना वायरस

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार दुनिया में बढ़ता जा रह है। अब तक इस वायरस से 55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है वहीं, 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की वैक्सीन पर काम चल रहा है ऐसे में इससे बचने के लिए फ़िलहाल लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन ही एक मात्र इलाज दिख रहा है। अगर हम लॉकडाउन का पालन करते है तो इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है, ऐसे में कुछ चीजों को जरुरी सेवाओं में डाल कर उनको लॉकडाउन के दौरान खोला जा रहा है। अब इन खुली रहने वाली चीजों से भी वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसी के साथ इन जगहों पर वायरस के अधिक देर तक ठहरने की बात सामने आ रही है जिसमें सबसे अधिक खतरा पेट्रोल पंपों से बताया जा रहा है। बीबीसी में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वायरोलॉजिस्ट डॉ जॉय ग्रोव के हवाले से ऐसी एक खबर छापी गई है।

खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वायरोलॉजिस्ट डॉ जॉय ग्रोव का कहना है कि किसी प्लास्टिक या अन्य धातु से बनी चीज पर वायरस कई दिनों का जीवित रह सकता है। ऐसे में पेट्रोल पंपों को जरुरत की चीजों में डालकर खोला जा रहा है ऐसे में यहां वायरस से संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे, उसके बाद वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे फिर ठीक होकर वापस लौटे थे। बोरिस के अपने सहायक डॉमिनिक कमिंग्स से संक्रमित होने की बात कही गई थी। बताया जाता है कि डॉमिनिक कमिंग्स लॉकडाउन के दौरान लंदन से दरहम की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान वे किसी सर्विस स्टेशन पर रुके थे वहीं से संक्रमित हुए होंगे। हालांकि, डॉमिनिक ने आरोपों को खारिज किया था।

डॉ ग्रोव ने कहा कि वो डॉमिनिक के मामले में कुछ भी नहीं कह सकते, क्योंकि संक्रमण का स्तर व्यक्ति दर व्यक्ति अलग होता है, लेकिन सर्विस स्टेशन जैसी जगहों पर वायरस कुछ समय तक रह सकता है जो कि चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के हाथों में वायरस है तो ऐसी जगहों पर वायरस के रह जाने का खतरा काफी है। यानि अगर कोई व्यक्ति किसी धातु या प्लास्टिक से बनी चीज को छूता है तो वायरस उसके हाथों से उस चीज पर जा सकता है और वहां कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। इससे दूसरों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

डॉ ग्रोव का कहना है कि इस महामारी के दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की सख्त जरूरत है। सरकार लॉकडाउन को सफल बनाने की कोशिशें करे और बेहतर उदाहरण पेश करे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री