न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Air India ने कर्मचारियों के लिए पेश किया 'सप्ताह में तीन दिन' काम करने का प्लान, मिलेगा 60% वेतन

एयर इंडिया (Air India) अब पायलटों और केबिन क्रू को छोड़कर अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसके तहत उन्हें सप्ताह में कम दिन काम करना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 9:13:15

Air India ने कर्मचारियों के लिए पेश किया 'सप्ताह में तीन दिन' काम करने का प्लान, मिलेगा 60% वेतन

एयर इंडिया (Air India) अब पायलटों और केबिन क्रू को छोड़कर अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसके तहत उन्हें सप्ताह में कम दिन काम करना होगा। दरअसल एयर इंडिया के इस योजना के तहत स्थायी कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन काम करने का विकल्प मिलेगा। अगर कर्मचारी इस विकल्प को चुनते हैं, तो उन्हें 60% वेतन (salary) दिया जाएगा। शुक्रवार से यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेगी। यह योजना स्वैच्छिक है और इसे शुरुआत में एक वर्ष के लिए अपनाया जा सकता है और एयरलाइन की स्वीकृति के साथ इसे दो साल तक बढ़ाया जा सकता है। एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि जो कर्मचारी सप्ताह में कम दिन काम का विकल्प चुनेंगे, वे सप्ताह के बचे बाकी दिनों में कोई दूसरा रोजगार नहीं कर सकते हैं।

चूंकि इस योजना का विकल्प अपनाने वाला कर्मचारी कंपनी के पेरोल पर होगा, इसलिए यह अनिवार्य है कि वह कंपनी में अपनी नौकरी के अलावा, इस अवधि के दौरान कोई रोजगार नहीं करेगा। यदि इस शर्त का उल्लंघन किया जाता है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई (नियमों के अनुसार) की जाएगी।

एयर इंडिया (Air India) के पास 13,000 स्थायी कर्मचारी हैं। जिनका मासिक वेतन 230 करोड़ रुपये है। एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि इस कदम से उसे कितनी बचत की उम्मीद है क्योंकि जानकारी तभी हो सकेगी, जब यह पता चलेगा कि कितने कर्मचारी इस विकल्प को चुनते हैं। इस प्लान को लेकर एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना को लागू करने का सबसे बड़ा मकसद कोरोना वायरस महामारी के दौरान एयर इंडिया की नकदी प्रवाह की स्थिति को सुधारना है।

बता दे कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बाद से ही विमानन उद्योग लगातार घाटे का सामना कर रहा है। उड़ाने बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। ऐसे में लगभग सभी एयरलाइंस ने इस संकट की घड़ी में अपने नकदी प्रवाह को सुधारने के लिए कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही है। इसके अलावा एयरलाइंस की तरफ से कर्मचारियों की छंटनी जैसे कड़े कदम भी उठाए जा रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री