न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल विमान हादसा / मृतकों का आंकड़ा 20 हुआ, मौके पर राहत और बचाव का काम जारी, हटाया जा रहा मलबा

केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा हुआ है। इसमें पायलट और को-पायलट समेत 20 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 8:47:17

केरल विमान हादसा / मृतकों का आंकड़ा 20 हुआ, मौके पर राहत और बचाव का काम जारी, हटाया जा रहा मलबा

केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा हुआ है। इसमें पायलट और को-पायलट समेत 20 लोगों की मौत हो गई। दुबई से 190 लोगों के लेकर आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) का एक विमान शुक्रवार को केरल (Kerala) के कोझिकोड एयरपोर्ट (Kozhikode Airport) के रनवे पर लैंडिंग के वक्त फिसल गया और 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में विमान के दो दुकड़े हो गए। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मौके से मलबे को हटाया जा रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए विदेश राज्यमंत्री कोझीकोड पहुंचे हैं। पुलिस और एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में मुख्य पायलट कैप्टन दीपक साठे और उनके सह-पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल हैं। साठे भारतीय वायु सेना में पहले विंग कमांडर रह चुके थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आधी रात को जारी बयान में कहा, दुर्भाग्य से पायलटों की मौत हो गई है और दुख की इस घड़ी में हम उनके परिजनों के संपर्क में हैं।

वहीं, हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन कालीकट पहुंचे हैं। केरल के रहने वाले वी मुरलीधरन घटना स्थल पर सुबह 9:30 बजे तक क्रैश साइट पर पहुंच जाएंगे। वह पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात भी करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी कालीकट जाएंगे।

air india flight news,plane crash latest news,plane crash today news,flight crash news,air india news today,air india latest news,latest news about air india,latest news about plane crash,air india boeing 737,air india plane skids off runway,air india flight crash,air india plane crash,news

असल में, वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कोझीकोड आ रहा था। मंत्रालय के मुताबिक, विमान में कुल 190 लोग सवार थे, इनमें 128 पुरुष, 46 महिलाएं, 10 बच्चे और 6 क्रू मेंबर्स थे। एयर इंडिया का विमान रनवे को पार करता हुआ दीवार से टकराया और दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव का काम शुरू हो गया।

डीजीसीए के डीजी के मुताबिक कम से कम 170 लोग सुरक्षित हैं। लेकिन विमान के पायलट और को-पायलट की इस हादसे में मौत हो गई। वहीं केबिन क्रू के चार सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए। केरल के डीजीपी ने बताया कि 18 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोग मलबे में भी फंस गए थे। हादसे की पुख्ता वजह जांच के बाद सामने आएगी लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान रनवे को पार कर गया।

एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 127 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकियों की इलाज के बाद छुट्‌टी हो गई है। मैं भी करिपुर जा रहा हूं। विमान में आग लग जाती तो हमारा काम और मुश्किल हो जाता।

इस हादसे में प्रभावित हुए यात्रियों और उनके परिवारों की मानवीय मदद के लिए दिल्ली और मुंबई से दो स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। उधर, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी), डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और फ्लाइट सेफ्टी डिपार्टमेंट (एफएसडी) की टीमें हादसे की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।

air india flight news,plane crash latest news,plane crash today news,flight crash news,air india news today,air india latest news,latest news about air india,latest news about plane crash,air india boeing 737,air india plane skids off runway,air india flight crash,air india plane crash,news

अमेरिका ने हादसे पर दुख जताया

इस हादसे पर अमेरिका ने शोक जताया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'केरल में हुए विमान हादसे के प्रभावितों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम दुख की इस घड़ी में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके दोस्तों के साथ हैं। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'

कल शाम हुआ हादसा

दरअसल, कोझिकोड का रनवे ज्यादा लंबा नहीं है। बताया जा रहा है कि विजिबिलिटी कम थी। भारी बारिश हो रही थी। रनवे पर भी पानी भरा था। ऐसे में दुबई से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान शाम को करीब 7:41 मिनट पर कोझिकोड पहुंचा था।

हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान विमान में आग नहीं लगी। हादसे के फौरन बाद बचाव का काम शुरू कर दिया गया। सबसे पहले एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने रेस्क्यू का काम शुरू किया। कुछ देर बात एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात की जानकारी के लिए केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की।

हेल्पलाइन नंबर जारी

एयर इंडिया (Air India) ने यात्रियों के संबंध में जानकारी के लिए पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सेंटर शुरू किया है। फ्लाइट में सवार यात्रियों के परिजन या दोस्त उनके संबंध में जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। हादसे के बाद जारी हेल्पलाइन नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) पर संपर्क किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका