न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : सट्‌टे के रुपए नहीं देने पर किया था युवक का अपहरण, तीन साल बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं जिसपर तीन साल पहले सट्‌टे के रुपए नहीं देने पर एक युवक के अपहरण और मारपीट के आरोप थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 12:40:23

सीकर : सट्‌टे के रुपए नहीं देने पर किया था युवक का अपहरण, तीन साल बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं जिसपर तीन साल पहले सट्‌टे के रुपए नहीं देने पर एक युवक के अपहरण और मारपीट के आरोप थे। आराेपी राजकुमार झाझड़िया को एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी ने पीड़ित से सट्‌टा के 6.50 लाख रुपए नहीं देने पर अपने दो साथियों के साथ अपहरण किया था। पीड़ित के साथ ही फाइल जयपुर आईजी रैंज ऑफिस गई हुई थी और इस मामले की जांच सीओ गोविंदगढ़ को सौंपी हुई थी। जांच के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी को नवलढ़ रोड स्थित उसके हॉस्टल से गिरफ्तार किया था।

उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चाैबे ने बताया कि आराेपी राजकुमार झाझड़िया निवासी बागास रामगढ़ सेठान का रहने वाला है। राजकुमार सहित अन्य दो आरोपियों विजयपाल व रमेश ने नागौर निवासी मुकेश कुमार का अपहरण कर लिया था। ये तीनों आरोपी मुकेश से सट्‌टा के 6.50 लाख रुपए मांग रहे थे। पैसे नहीं देने पर अपहरण कर मारपीट की थी। पीड़ित ने अपहरण कर मारपीट करने और रुपए लेने का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी राजकुमार फरार चल रहा था। मामले की जांच आईजी ने गोविंदगढ़ सीओ को सौंपी थी। जांच करने पर आरोपियों को दोषी माना था और इनके खिलाफ पुलिस ने काफी सबूत भी जुटाए थे।

इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों विजयपाल व रमेश को पुलिस ने 2017 में ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी राजकुमार ने नवलगढ़ रोड पर हॉस्टल खोल रखा है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को वहीं से दबोचा लिया था। पुलिस इस मामले में आरोपी राजकुमार का सहयोग करने वालों की भी पहचान कर रही है। वह काफी समय से यहीं रह रहा था और बीच-बीच में गांव बागास भी चला जाता था। आरोपी राजकुमार की पत्नी पंचायत समिति सदस्य है और पूर्व में सरपंच भी रह चुकी है। आरोपी राजनीतिक रसूख के चलते बैखोफ होकर सीकर शहर में ही रह रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता