न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Google और Apple App Store से हटाए गए सात मैलिशस ऐप्स, आप भी तुरंत करें फोन से डिलीट

Avast की साइबरसिक्यॉरिटी रिसर्चर टीम ने 7 मैलिशस ऐडवेयर स्कैम ऐप्स का पता लगाया है। इन ऐप्स के डिवेलपर्स अब तक करीब 500,000 डॉलर के करीब कमाई कर चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 10:57:25

Google और Apple App Store से हटाए गए सात मैलिशस ऐप्स, आप भी तुरंत करें फोन से डिलीट

Avast की साइबरसिक्यॉरिटी रिसर्चर टीम ने 7 मैलिशस ऐडवेयर स्कैम ऐप्स का पता लगाया है। इन ऐप्स के डिवेलपर्स अब तक करीब 500,000 डॉलर के करीब कमाई कर चुके हैं। इन ऐप्स को पॉप्युलर TikTok और Instagram जैसी प्रोफाइल्स के जरिए डाउनलोड कराया गया। इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से ऐंड्रॉयड व आईफोनयूजर्स द्वारा करीब 24 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। Avast की टीम ने पता लगया कि इन ऐप्स को गेम्स, वॉलपेपर और म्यूजिक डाउनलोडर ऐप्स के तौर पर डिवेलप किया गया है ताकि युवाओं को टारगेट किया जा सके। ये ऐप्स बार-बार पॉप-अप शो करते हैं जिससे यूजर्स को अतिरिक्त सर्विसेज के लिए 2 से 10 डॉलर के बीच चार्ज करना पड़ता है। इनमें से कुछ ऐप्स ऐड भी दिखाते हैं जो पूरी स्क्रीन पर आ जाते हैं और यूजर्स को जबरन क्लिक करना होता है। इन दोनों तरीकों से ये डिवेलपर्स रेवेन्यू जेनरेट करते हैं।

Avast पर एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, टीम ने 3 ऐसी प्रोफाइल्स का पता लगाया जो टिकटॉक पर मैलिशस ऐप्स को तेजी से डाउनलोड करने के लिए पुश कर रहे थे। TikTok पर ऐसी ही एक प्रोफाइल पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिसर्चर्स ने इंस्टाग्राम पर भी ऐसी प्रोफाइल्स का पता लगाया है। इनमें से एक पर 5000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। Avast ने ऐसे 7 ऐप्स की पहचान की कर ऐपल व गूगल को इसकी जानकारी दे दी है।

ZDNet की रिपोर्ट में बताया गया है कि ThemeZone, Shawky App Free, Shock My Friends, Ultimate Music Downloader, Free Download Music को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। इस बीच Shock My Friends – Satuna, 666 Time, ThemeZone, Live Wallpapers और shock my friend tap roulette v ऐप्स को ऐपल ऐप स्टोर से रिमूव कर दिया गया है।

Avast के थ्रेट ऐनालिस्ट जैकब वावरा ने बताया, 'जिन ऐप्स का हमने पता लगाया है, वे गूगल और ऐपल की ऐप पॉलिसीज का उल्लंघन करते हैं। ये ऐप्स ऐप फंक्शनालिटी को लेकर झूठे दावे या ऐप के बाहर ऐड दिखाते हैं और इंस्टॉल होने के तुरंत बाद ओरिजिनल ऐप आइकन गायब कर देते हैं।'

बता दें कि गूगल और ऐपल ऐप स्टोर्स से अधिकतर मैलिशस ऐप्स को हटा दिया गया है। लेकिन अगर आपके मोबाइल में भी ऐसा कोई ऐप मौजूद है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका