न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लॉक नहीं बैन हुई है TikTok सहित 59 ऐप्स, अभी भी हो रहा है इनका इस्तेमाल

भारत सरकार ने सोमवार को देश में काम कर रही 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया है। सोमवार को लिए इस फैसले का बाद इनमें से कई ऐप्स ऐपल ऐप स्टोर और प्ले स्टोर्स पर अभी भी मौजूद हैं। हालांकि TikTok ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 3:05:37

ब्लॉक नहीं बैन हुई है TikTok सहित 59 ऐप्स, अभी भी हो रहा है इनका इस्तेमाल

भारत सरकार ने सोमवार को देश में काम कर रही 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया है। सोमवार को लिए इस फैसले का बाद इनमें से कई ऐप्स ऐपल ऐप स्टोर और प्ले स्टोर्स पर अभी भी मौजूद हैं। हालांकि TikTok ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है।

अभी भी हो रहा इनका इस्तेमाल

दरअसल, ये ऐप्स बैन तो किए गए हैं, लेकिन पूरी तरह ब्लॉक नहीं किए गए हैं। यानी अगर जिनके पास इन 59 में से कोई भी ऐप है तो वो इसे यूज कर रहे हैं और इनके सभी फीचर्स काम भी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन ऐप्स को ब्लॉक नहीं किया गया है।

सबसे जरुरी बात यह है कि अब तक सरकार ने यह नहीं कहा है कि इन ऐप्स को हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है या फिर ये बैन अभी कुछ समय के लिए है। बता दे, ऐप बैन करने के अंदर ब्लॉक भी आता है, लेकिन कई बार सिर्फ ऐप बैन तक ही बात रूक जाती है। इससे कंपनियों पर उतना ज्यादा असर नहीं पड़ता है जितना ऐप ब्लॉक होने के बाद पड़ेगा। क्योंकि थर्ड पार्टी वेबसाइट से अभी भी इन ऐप्स को लोग डाउनलोड कर रहे हैं। अगर सरकार चाहे तो इन ऐप्स को पूरी तरह से स्मार्टफोन से ब्लॉक करने के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (TSP) यानी टेलीकॉम कंपनियोंं से कह सकती है।

ऐसी स्थिति में मोबाइल में ये ऐप्स काम ही करना बंद कर देंगे। लेकिन ये थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि इनके साथ कुछ और भी ऐप्स और सर्विस पर असर पड़ सकता है।

मुश्किल इसलिए है, क्योंकि ऐसा करने पर इन ऐप्स के अलावा और भी कई ऐप्स आपके स्मार्टफोन में काम करना बंद कर सकते हैं। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इन ऐप्स से जुड़े होस्ट नेम और डोमेन नेम ब्लैकलिस्ट करने होंगे। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी (Meity) डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के जरिए इन ऐप्स को यूजर के मोबाइल में भी बंद करा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को इन ऐप्स के लिए डेटा रोकने को कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर

राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव

सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री