न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / मजदूरों के साथ एक और बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 5 की मौत, 11 घायल

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के पाठा गांव के पास एक ट्रक पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 May 2020 8:50:02

मध्य प्रदेश / मजदूरों के साथ एक और बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 5 की मौत, 11 घायल

कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन का सबसे बुरा असर प्रवासी मजदूरों पर पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की घर वापसी और रास्ते में हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों यानी शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं अब मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के पाठा गांव के पास एक ट्रक पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हैं। दरअसल, एक ट्रक में सवार होकर कई मजदूर उत्तर प्रदेश जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। ये घटना शनिवार-रविवार रात की है। जब ये हादसा हुआ तब ट्रक में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 18 लोग सवार थे। ये लोग हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के आगरा जा रहे थे। रास्ते में पाठा गांव पहुंचते ही ट्रक पलट गया। ट्रक में सवार 15 मजदूर हैदराबाद में मजदूरी करते थे।

हादसा एनएच 44 पर नरसिंहपुर और सिवनी सीमा के बीच हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंचे। नरसिंहपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया, आम से लदे ट्रक में दो ड्राइवर और एक कंडक्टर समेत 18 लोग सवार होकर जा रहे थे। पाठा गांव के पास ट्रक के अचानक पलटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि मजदूर हैदराबाद से यूपी के आगरा जा रहे थे।

सिविल सर्जन अनीता अग्रवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इसमें से एक को सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं दूसरे को फ्रैक्चर हुआ है। अन्य घायलों की हालत स्थिर है। घायल मजदूरों में से एक को कुछ दिन से सर्दी-खांसी थी, जिसके चलते मृतकों सहित सभी के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसे देखते हुए 5 मृतकों समेत सभी 18 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। सभी का कोरोना टेस्ट होगा।

बता दे, दो दिन पहले यानि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। औरंगाबाद में बदनापुर-करमाड रेलवे स्टेशन के पास से जब एक मालगाड़ी गुजर रही थी, तब उसने 16 से अधिक मजदूरों को कुचल दिया, जबकि कुछ अन्य मजदूर घायल भी हुए। भारतीय रेलवे की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, जिन मजदूरों की मौत हुई वे सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और महाराष्ट्र के जालना में एसआरजी कंपनी में कार्यरत थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका