न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : जीएसटी में धांधली करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, पकड़ा गया 1004 करोड़ का फर्जीवाड़ा

आरोपियों ने 4 साल में 1004 करोड़ के फर्जी इनवॉइस बनाकर 146 करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम कर पैसा उठा लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 11:25:51

जयपुर : जीएसटी में धांधली करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, पकड़ा गया 1004 करोड़ का फर्जीवाड़ा

डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने प्रदेश में फर्जी इनवॉइस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 4 साल में 1004 करोड़ के फर्जी इनवॉइस बनाकर 146 करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम कर पैसा उठा लिया। अभी शुरुआती जांच में यह आंकड़ा सामने आया है, डीजीजीआई की जांच पूरी होने पर यह राशि और बढ़ सकती है। डीजीजीआई ने गिरोह के मास्टरमाइंड जयपुर निवासी विष्णु गर्ग सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में दो कर्मचारी महेंद्र सैनी,बद्रीलाल माली और हैदराबाद के फर्म संचालक प्रदीप दयानी, सीए भगवान सहाय शामिल हैं।

डीजीजीआई से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक खुफिया जानकारी मिलने के बाद गिरोह के मास्टरमाइंड विष्णु गर्ग की फर्मों की जांच शुरु की तो फर्जीवाड़े की परतें खुलनी शुरु हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि विष्णु गर्ग ने माल की सप्लाई किए बिना ही नकली चालानों को जारी किया और इस तरह के चालान पर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ उठाया है। 25 अलग-अलग फर्म बनाकर फर्जी बिल जारी किए जा रहे थे। डीजीजीआई ने गर्ग के घर और फर्मों की तलाश लेकर फर्जीवाड़े के दस्तावेज जब्त किए हैं।

विष्णु गर्ग ने 200 फर्मों को चालान जारी किए, ये फर्म राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में हैं। इनमें टिम्बर, स्क्रैप, प्लाईवुड और गोल्ड के फर्जी बिल जारी किए गए। अब तक की जांच में पता चला है कि इन फर्मों को माल की सप्लाई की ही नहीं, केवल फर्जी चालान के आधार पर आईटीसी क्लेम के लिए बनाया गया था। विष्णु गर्ग ने अब तक कुल राशि रु 4.05 करोड़ जमा किए हैं। इस पूरे प्रकरण में किसी भी फर्म ने कोई माल किसी को नहीं बेचा, केवल इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के लिए फर्जी बिल बनाए गए थे। डीजीजीआई इससे पहले भी फर्जी चालान से आईटीसी उठाने के मामलों में कार्रवाई कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर

6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय