Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : दिखा पुलिस कमिश्नर की पहल का असर, 48 लोगों ने दर्ज कराई पुलिस के खिलाफ शिकायत

लिस कमिश्नर जोधपुर द्वारा पहल शुरू की गई थी और एक नंबर जारी कर उसपर पुलिस की शिकायतें मांगी गई थी जिसकी निगरानी खुद कमिश्नर कर रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 5:09:22

जोधपुर : दिखा पुलिस कमिश्नर की पहल का असर, 48 लोगों ने दर्ज कराई पुलिस के खिलाफ शिकायत

बीते दिनों एक एएसआई के रिश्वत लेते पकडे जाने के बाद पुलिस कमिश्नर जोधपुर द्वारा पहल शुरू की गई थी और एक नंबर जारी कर उसपर पुलिस की शिकायतें मांगी गई थी जिसकी निगरानी खुद कमिश्नर कर रहे हैं। इस पहल का असर यह रहा कि पांच दिनों में ही पुलिस के खिलाफ 48 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने सोमवार को यहां बताया कि इसमें से चार मामलों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। वहीं कुछ अन्य शिकायतों को परखा जा रहा है।
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का मामला दर्ज कर एक्शन लेने के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक एएसआई के पकड़े जाने के बाद पुलिस की कार्यशैली उजागर हुई थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लिया और पुलिस की कार्यशैली व पुलिस बल के सदस्यों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए एक विजिलेस वॉट्सएप नंबर 9530140045 एवं विजिलेस ई मेल आईडी spjodhpurvigegmail.com शुरू की थी। उन्होंने बताया कि पांच दिन में 48 शिकायतें मिल चुकी है। इन शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। शिकायत सही पाए जाने पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। इनके खिलाफ विभागीय जांच कर एक्शन लिया जाएगा। कुछ मामलों शिकायत सही नहीं पाई गई। वहीं कुछ मामलों की जांच चल रही है। सोशल मीडिया पर एक्टिव होगी पुलिस

जोस मोहन ने बताया कि जोधपुर आयुक्तालय पुलिस की एक वेबसाइट आरम्भ की जाएगी। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जोधपुर आयुक्तालय पुलिस के एकाउंट को सक्रिय कर उनको समयबद्ध रूप से अपडेट किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर प्राप्त अपराध सम्बन्धी समस्याओ त्वरित निस्तारण किया जाएगा। वर्तमान में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम, वॉट्सएप 953044080, महिला हैल्प-लाइन नम्बर 1990 पर जोधपुर आयुक्तालय के एकाउंट सक्रिय है।

अपराधों में कमी का दावा

पुलिस कमिश्नर ने दावा किया कि वर्ष 2020 में अपराधों का ग्राफ नीचे आया। वर्ष 2019 के मुकाबले कुल पंजीबद्ध प्रकरणों की संख्या में 18।8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2019 में जहां 9 हजार 286 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे। वर्ष 2020 में यह संख्या घटकर 7 हजार 536 तक पहुंच गई है। साथ ही 2020 में महिला अत्याचारों में भी काफी कमी आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology