न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : लाखों रूपए लेकर परीक्षा में नकल कराता था गिरोह, वाट्सएप चैट से पकड़े गए 4 आरोपी

भर्ती परीक्षाओं में जालसाजी और नकल के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे ही एक गिरोह के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं जो कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा में नकल कराने वाले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 1:46:10

भरतपुर : लाखों रूपए लेकर परीक्षा में नकल कराता था गिरोह, वाट्सएप चैट से पकड़े गए 4 आरोपी

भर्ती परीक्षाओं में जालसाजी और नकल के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे ही एक गिरोह के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं जो कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा में नकल कराने वाले हैं। आरोपियों से आठ मोबाइल व दो कार बरामद की हैं। एसपी डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि एसओजी जयपुर के इनपुट मिलने पर एएसपी मुख्यालय डॉ. मूलसिंह राणा व सीओ सिटी सतीश वर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव व प्रभारी साइबर सैल अमरेश सिंह ने धरपकड़ शुरू की और 41 वर्षीय मांगीलाल जाट निवासी तालफरा, 34 वर्षीय उदयवीर जाट निवासी लखनपुर, 35 वर्षीय देवकीनंदन निवासी मलहू मगोर्रा व 34 वर्षीय सचिन उर्फ विक्रम पुत्र बीरेन्द्र सिंह जाट निवासी विरहटा उच्चैन को गिरफ्तार किया।

नकल गिरोह में फंसने से पहले 6 युवक दबोचे

पुलिस ने अन्य 6 युवकों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए ज्ञान सिंह पुत्र रामसिंह निवासी टोरडा सिकन्दरा दौसा, नवलकिशोर निवासी पात खेडी कोटपुुतली, नमोनारायण पुत्र मीठालाल निवासी कुट्टीन का पुरा महावीरजी, सियाराम पुत्र हरप्रसाद मीणा निवासी खाण्डे का पुरा मण्डरायल, दीपेंद्र पुत्र श्रीफल मीणा निवासी भीला पाडा नादोती व शेष कुमार पुत्र रमेश चन्द मीणा निवासी रानोली महावीरजीको गिरफ्तार किया गया। युवकों ने बताया कि उनको 8 लाख रुपए में परीक्षा से दो घंटे पूर्व प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की बातें हुई थीं, लेकिन हमारे पास कोई प्रश्नपत्र ही किसी ने उपलब्ध नहीं कराया।

वाट्सएप चैट से पकड़े आरोपी

टीम ने सबसे पहले मांगीलाल को फिर उदयवीर को न्यू पुष्पवाटिका कॉॅलोनी से पकड़ा। उसने देवकी नन्दन के नाम से सेव नम्बर पर परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आदि दस्तावेज भेजे थे तथा गूगल से 1.73 लाख रुपए स्थान्तरित किए हैं। उदयवीर ने ज्ञानू की सोल्जर डिफेन्स एकेडेमी होना बताते हुए अपना सुपर बॉस देवकीनन्दन व सचिन उर्फ विक्रम यादव के नाम बताए।

पुलिस ने मलहू मंगोर्रा से देवकी को पकड़ा। इधर, खेरापति मोहल्ला के पास से सचिन को गिरफ्तार किया। इसका वाट्सएप चेक किया तो विक्टर नाम से सेव नंबर पर परीक्षा संबंधी दस्तावेज भेजना एवं एक पर्ची जिस पर केनरा बैंक खाते पर अनिल के नाम से 90 हजार रुपए ट्रांजेक्शन का उल्लेख पाया गया। सचिन ने सीकर में अक्षित डिफेन्स एकेडेमी नीम का थाना में संचालित होना बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती