न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के 3 नए लक्षण आए सामने, बार-बार उबकाई आने पर भी अब करवाएं COVID-19 टेस्ट

कोरोना संक्रमण के ये तीन नए लक्षण हैं- नाक बहना, उबकाई आना और डायरिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jun 2020 7:49:08

कोरोना के 3 नए लक्षण आए सामने,  बार-बार उबकाई आने पर भी अब करवाएं COVID-19 टेस्ट

दुनिया भर में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक 1 करोड़ 1 लाख 86 हजार 410 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है। वहीं, 5 लाख 2 हजार 986 लोगों ने जान गंवाई हैं। अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए है। यहां कुल मरीजों की संख्या 2,621,662 हो गई है वहीं, 128,315 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है। जैसे-जैसे कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है उसके साथ-साथ इसके नए लक्ष्ण भी सामने आ रहे है। बुखार, सांस लेने में परेशानी, सूखी खांसी और थकावट जैसे शारीरिक बदलावों को ही अब तक कोरोना के प्रमुख लक्ष्ण माना जाता रहा है लेकिन अमेरिका की मेडिकल संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने 3 नए शारीरिक लक्षणों को कोराना वायरस का संभावित संकेत माना है। कोरोना संक्रमण के ये तीन नए लक्षण हैं- नाक बहना, उबकाई आना और डायरिया।

centers for disease control,us,coronavirus,covid 19,corona virus symptom,covid 19,covid symptoms,worl news

नाक बहना

अमेरिकी संस्था CDC के मुताबिक पहले नाक बहने का ये मतलब नहीं था कि व्यक्ति कोरोना पीड़ित है। लेकिन यदि किसी व्यक्ति की नाक लगातार बह रही है, और उसको अंदर से बेचनी भी हो रही है तो ऐसी स्तिथि में अगर उसको बुखार भी नहीं है तो भी उस व्यक्ति को कोरोना की जांच करा लेनी चाहिए। संभव है कि वह कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।

centers for disease control,us,coronavirus,covid 19,corona virus symptom,covid 19,covid symptoms,worl news

उबकाई आना

अमेरिकी संस्था CDC ने कोरोना का दूसरा नया लक्षण उबकाई आने को बताया है। सीडीसी के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को बार-बार असामान्य रुप से उबकाई आने लगे तो ये खतरे का सिग्नल है। ऐसे व्यक्ति को तुरंत खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। हालांकि उबकाई की अन्य वजह भी हो सकती है, लेकिन मौजूदा कोरोना संकट में इसको नजरअंदाज न करें और बार बार ऐसा होने पर तुरंत कोरोना जांच करवा ले।

centers for disease control,us,coronavirus,covid 19,corona virus symptom,covid 19,covid symptoms,worl news

डायरिया

कोरोना का तीसरा नया लक्षण डायरिया है। डॉक्टरों ने पहले भी यह माना था कि कोरोना संक्रमित मरीजों में डायरिया जैसे या इससे मिलते-जुलते लक्षण होते हैं। अब CDC ने यह मान लिया है कि दुनिया भर में बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों में डायरिया के लक्षण पाए जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के कुल 11 लक्षण

इन तीन लक्षणों को जोड़ने के बाद सीडीसी की लिस्ट में कोरोना संक्रमण के कुल 11 लक्षण हो गए हैं। इससे पहले शरीर में होने वाले इन 8 बदलावों को कोरोना का संभावित संकेत माना जाता था। ये 8 लक्षण थे बुखार और अधिक ठंड लगना, कफ, सांस लेने में तकलीफ, थकान, शरीर में दर्द, सर दर्द, स्वाद नहीं मिलना, गले में दर्द और खरास। अमेरिका की मेडिकल संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक अगर ये लक्षण आप में नजर आ रहे है तो तुरंत कोरोना की जांच करानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका