J-K / अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी, AK-47 राइफल और 2 पिस्टल बरामद

By: Pinki Mon, 29 June 2020 08:43:28

J-K / अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी, AK-47 राइफल और 2 पिस्टल बरामद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए में आर्मी और पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है। अनंतनाग में सेना और पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए हैं। एके-47 राइफल और 2 पिस्टल भी बरामद हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मुठभेड़ अनंतनाग के रुनीपोरा इलाके में हुई है। आंतकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने रविवार रात 11 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सोमवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर शुरू हो गया।

पुलिस के मुताबिक अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हुई है। आज के मुठभेड़ के साथ ही इस साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 116 आतंकवादियों को मार गिराया है। इसमें से 49 आतंकी सिर्फ इस महीने मारे गए हैं। सेना के हाथों मारे गए आतंकियों में अलग अलग आतंकी संगठनों के 6 स्वयंभू कमांडर भी शामिल हैं। इस साल आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन को तब बड़ा झटका लगा जब आतंकियों के साथ मुठभेड़ में रियाज नायकू भी मारा गया।

29 दिन में 49 आतंकी मारे गए

तारीख - जगह - आतंकी मारे गए

1 जून - नौशेरा - 3
2 जून - त्राल (पुलवामा) - 2
3 जून - कंगन (पुलवामा) - 3
5 जून - कालाकोट (राजौरी) - 1
7 जून - रेबन (शोपियां) - 5
8 जून - पिंजोरा (शोपियां) - 4
10 जून - सुगू (शोपियां) - 5
13 जून - निपोरा (कुलगाम) - 2
16 जून - तुर्कवंगम (शोपियां) - 3
18-19 जून - अवंतीपोरा और शोपियां -8
21 जून - शोपियां - 3
23 जून - बंदजू (पुलवामा) - 2
25 जून - सोपोर (बारामूला) - 2
25-26 जून - त्राल (पुलवामा) - 3
29 जून - खुलचोहर (अनंतनाग) - 3

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com