न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिरोजाबाद / 24 घंटे में 20 नए मरीज सामने आए, कुल मरीजों की संख्या हुई 288

फिरोजाबाद में कोरोना के 24 घंटे के अंदर 20 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 4:18:57

फिरोजाबाद / 24 घंटे में 20 नए मरीज सामने आए,  कुल मरीजों की संख्या हुई 288

फिरोजाबाद में कोरोना के 24 घंटे के अंदर 20 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के साथ ही शहर का बाजार भी खोल दिया गया है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ने का भय भी बढ़ने लगा है।

जिले में एक महिला पार्षद के रूप में 14वीं मौत हो गई। फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित एक और महिला पार्षद की मौत हो गई। वार्ड नंबर 46 की पार्षद का बुधवार सुबह निधन हुआ है। विगत चार दिन से पार्षद बीमार थीं। 30 मई को उनकी कोरोना जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। बुधवार सुबह आईसोलेशन वार्ड में उनकी मौत हो गई।

नगर निगम की 65 वर्षीय महिला पार्षद को 12 मई को बुखार आ गया था। पहले तो उन्होंने खुद दवाई ले ली। बाद में एक निजी चिकित्सक को दिखाया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजनों ने 21 मई को उन्हें एक निजी अस्पताल में कराया था। चिकित्सक ने महिला पार्षद में कोरोना के लक्षण को देखते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। 24 मई को महिला पार्षद की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण परिजन उनको आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। निजी लैब में जांच कराने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद महिला पार्षद को दोबारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।

उत्तर प्रदेश / कोरोना पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण

आगरा में 896, गौतमबुद्धनगर में 526, मेरठ में 461, लखनऊ में 405, कानपुर नगर में 388, गाजियाबाद में 345, फिरोजाबाद में 287, सहारनपुर में 261, मुरादाबाद में 238, वाराणसी में 197, रामपुर में 184, जौनपुर में 183, बस्ती में 209, अमेठी में 171, बाराबंकी में 163, अलीगढ़ में 162, हापुड़ में 149, बुलन्दशहर में 138, सिद्धार्थनगर में 128, गाजीपुर में 127, आजमगढ़ में 122, संतकबीरनगर में 117, अयोध्या में 116, बिजनौर में 114, प्रयागराज में 106, संभल में 113, गोरखपुर में 111, देवरिया में 101, मुजफ्फरनगर में 95, सुल्तानपुर में 90, बहराइच में 88, मथुरा में 83, प्रतापगढ़ में 79, कन्नौज, रायबरेली में 72-72, अम्बेडकरनगर में 70, लखीमपुरखीरी में 69, गोण्डा व अमरोहा में 68-68, महाराजगंज में 64, बरेली में 62, हरदोई में 61, इटावा में 57, बलिया में 56, मैनपुरी, फतेहपुर में 54-54, कौशाम्बी में 49, पीलीभीत व शामली में 47-47, बागपत, जालौन में 44-44, बलरामपुर, भदोही, झांसी में 43-43, सीतापुर में 42, बदायूं में 41, उन्नाव में 40, मऊ में 39, फर्रूखाबाद, एटा, चित्रकूट में 38-38, श्रावस्ती, हाथरस, मिर्जापुर में 34-34, औरैय्या में 33, शाहजहांपुर में 31, कुशीनगर में 27, चंदौली में 26, बांदा में 25, कानपुर देहात, कासगंज में 20-20, महोबा में 12, सोनभद्र में 9, हमीरपुर में 5 व ललितपुर में 3 पेशेंट अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अब तक डिस्चार्ज मरीजों का जिलेवार विवरण


आगरा में 770, कानपुर नगर में 306, लखनऊ में 306, मेरठ में 323, गौतमबुद्धनगर में 289, सहारनपुर में 217, गाजियाबाद में 217, फिरोजाबाद में 202, मुरादाबाद में 161, बाराबंकी में 131, वाराणसी में 118, रामपुर में 106, बुलन्दशहर में 95, जौनपुर में 92, अलीगढ़ में 87, हापुड़ में 79, गाजीपुर में 68, प्रयागराज में 67, बिजनौर में 63, बहराइच में 62, रायबरेली में 58, संभल में 56, मथुरा में 52, अयोध्या में 48, सिद्धार्थनगर, गोण्डा में 44-44, प्रतापगढ़, कौशाम्बी में 43-43, बस्ती, लखीमपुरखीरी में 42-42, जालौन में 41, सीतापुर में 39, पीलीभीत में 37, शामली, संतकबीरनगर में 36-36, अमरोहा, बदायूं में 34-34, बलरामपुर में 30, फतेहपुर, अमेठी में 29-29, मुजफ्फरनगर में 28, बलिया, देवरिया, अम्बेडकरनगर में 27-27, सुल्तानपुर, महाराजगंज, बागपत, मैनपुरी, झांसी 26-26, गोरखपुर, कन्नौज में 25-25, बांदा में 23, मिर्जापुर में 22, औरैय्या में 21, हाथरस, श्रावस्ती, बरेली में 20-20, हरदोई, फर्रूखाबाद, चित्रकूट में 19-19, उन्नाव, शाहजहांपुर, चंदौली, आजमगढ़ में 14-14, कासगंज में 13, इटावा, एटा, मऊ में 10, भदोही में 7, कानपुर देहात, कुशीनगर में 6-6, हमीरपुर में 4, महोबा, सोनभद्र में 3-3 व कोरोना पेशेंट्स को पूर्णतया स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया।

जहां मौतें हुईं, उन जिलों का विवरण


अभी तक कोरोना से कुल 229 मौतें हुईं। इनमें आगरा में 45, मेरठ में 29, अलीगढ़ में 16, फिरोजाबाद में 13, मुरादाबाद में 12, कानपुर नगर में 11, गौतमबुद्धनगर में 7, संतकबीरनगर, मथुरा, गोरखपुर में 6-6, झांसी, एटा, गाजियाबाद, वाराणसी, बस्ती, लखनऊ में चार-चार, जौनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अम्बेडकरनगर में तीन-तीन, हापुड़, बुलंदशहर, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, आजमगढ़, बरेली, जालौन, मैनपुरी, चित्रकूट, उन्नाव, कुशीनगर में दो-दो बाराबंकी, देवरिया, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, अमरोहा, महाराजगंज, इटावा, बागपत, फर्रूखाबाद श्रावस्ती, कानपुर देहात, महोबा, ललितपुर में एक-एक कोरोना ग्रसित की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका