न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Independence Day 2020 : लाल किले पर प्रधानमत्री मोदी ने फहराया तिरंगा, पांच स्तरीय रहा सुरक्षा घेरा, तैनात स्नाइपर

आयोजन के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को कड़ी करते हुए पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 8:30:44

Independence Day 2020 : लाल किले पर प्रधानमत्री मोदी ने फहराया तिरंगा, पांच स्तरीय रहा सुरक्षा घेरा, तैनात स्नाइपर

आज देशभर में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हैं। लाल किले पर प्रधानमत्री मोदी तिरंगा फहरा चुके हैं और उनका अभिभाषण जारी हैं। इस आयोजन के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को कड़ी करते हुए पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया हैं। कोरोनाकाल के चलते इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के तर्ज पर कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। इसी के साथ लाल किले के आसपास पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें एनएसजी के स्नाइपर, एलीट स्वाट कमांडो और काइट कैचर्स की टीम भी तैनात रहेगी।

लाल किला परिसर के आसपास 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी फुटेज को हर सेकेंड मॉनीटर किया जा रहा है। इसके अलावा करीब चार हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाकर्मियों को रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलवे ट्रैक पर तैनात किया गया है। 15 अगस्त की सुबह 6:45 से 8:45 तक लालकिले के पास से गुजरने वाले ट्रैक पर आवाजाही बंद रहेगी।

लाल किले के आसपास की सड़कें भी बंद रहेंगी। वहीं सुरक्षाबलों की नजर आसमान पर भी है, ताकि लाल किले के पास कोई भी पतंगबाजी न करे। इसके अलावा पुलिस की ओर से अभियान चलाकर होटलों की और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।

news,latest news,independence day 2020,independence day special,15 august,red fort security,celebration at lal quila red fort,prime minister narendra modi

हाईराइज बिल्डिंग पर स्नाइपर तैनात

लाल किले के आसपास की हाईराइज बिल्डिंग को सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को अपने कब्जे में लिया है। इन बिल्डिंग पर स्नाइपर तैनात कर दिए गए हैं। सुरक्षाकर्मी जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी कर रहे हैं।

कोविड गाइड लाइन का सख्ती से होगा पालन

दिल्ली पुलिस ने समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों और सुरक्षाकर्मियों को कोरोना गाइडलाइन पालन करने का आदेश दिया है। गार्ड ऑफ ऑनर का हिस्सा रहने वाले 350 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें सिपाही से लेकर डीसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाया गया

फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम यहां पर लगाया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आए तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को मिल जाए। दिल्ली पुलिस के अलावा एनएसजी, एसपीजी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ आदि फोर्स तालमेल के साथ सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। यहां पर स्वाट और पराक्रम वैन कमांडो सहित लगाए गए हैं। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लाल किले के अंदर एवं बाहर तैनात रहेंगे। लाल किले के अलावा एट होम फंक्शन के लिए राष्ट्रपति भवन एवं इसके आसपास भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

news,latest news,independence day 2020,independence day special,15 august,red fort security,celebration at lal quila red fort,prime minister narendra modi

मास्क, पीपीई किट और सोशल डिस्टेंसिंग

प्रधानमंत्री समेत लाल किले पर मौजूद सभी अतिथि और अन्य लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आएंगे। समारोह स्थल पर निर्धारित क्षेत्र में बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए की गई है। समारोह में मौजूद स्टाफ पीपीई किट पहने हुए होंगे।

4200 स्कूली बच्चों की जगह 500 एनसीसी कैडेटस

लालकिला मैदान में हर साल दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों के 4200 बच्चों को तिरंगा के तीनों रंगों के कपड़ों में बिठाया जाता है। इस साल 4200 बच्चों की जगह केवल 500 एनसीसी कैडेटों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत ही बैठाया जाएगा।

इन बातों का विशेष रूप से रखा गया ध्यान

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समारोह में आने वाले लोग कैमरा, रिमोट कंट्रोल वाली कार चाबी, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल आदि को नहीं ले जा सकेंगे। वहीं लाल किले के आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन रखा गया है। इसलिए यहां पर अगर किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु उड़ती हुई पाई जाती है तो उसे गिरा दिया जाएगा। उसे उड़ाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मार्ग रहेंगे बंद

दिल्ली पुलिस के एडिशनल प्रवक्ता अनिल मित्तल के अनुसार, सुबह चार बजे से 10 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल, लोथियन रोड पर जीपीओ से छत्ता रेल, एसपी मुखर्जी मार्ग पर एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, चांदनी चौक रोड पर फाउंटेन चौक से लाल किला, निषाद राज मार्ग पर रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, एस्प्लेनेड रोड पर लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड पर राजघाट से आईएसबीटी और आउटर रिंग रोड पर आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर पूरी तरह से आम वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस पर केवल लेबल लगे हुए वाहनों को ही आने की अनुमति होगी।

इन मार्गों से बचकर चलें वाहन चालक

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह कार्यक्रम के दौरान सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदर रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, रिंग रोड पर निजामुद्दीन ब्रिज से कश्मीरी गेट आईएसबीटी, आउटर रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से सलीम गढ़ बाईपास और कश्मीरी गेट के रास्ते का इस्तेमाल करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका