न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू : 50 रुपये में पहुंचाया गया 15 किलो विस्फोटक से भरा बैग, तबाह हो सकता था पूरा शहर

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए जाने के की गई जांच में सामने आया कि ये विस्फोटक प्राइवेट बस में कठुआ जिले के बिलावर से मात्र 50 रुपये में जम्मू पहुंचाया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Oct 2019 2:02:03

जम्मू : 50 रुपये में पहुंचाया गया 15 किलो विस्फोटक से भरा बैग, तबाह हो सकता था पूरा शहर

सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू बस स्टैंड (Jammu Bus Stand) के पास एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने बस स्टैंड के पास एक बस से करीब 15 किलो विस्फोटक (Explosive) से भरा एक बैग बरामद किया था। भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए जाने के की गई जांच में सामने आया कि ये विस्फोटक प्राइवेट बस में कठुआ जिले के बिलावर से मात्र 50 रुपये में जम्मू पहुंचाया गया था। बैग बस के ड्राइवर को एक दंपती ने दिया था। बस के ड्राइवर ने बताया महिला ने कंबल लपेट रखा था और व्यक्ति ने पैजामा कुर्ता पहना हुआ था। महिला ने बस चालक को पचास रुपये दिए और कहा कि यह बैग रख लो। बाड़ी ब्राह्मणा में उनके बच्चे आएंगे और बैग ले जाएंगे। जब बस बाड़ी ब्राह्मणा में आ कर रुकी तो वहां बैग लेने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। दस मिनट तक बस रुकने के बाद वहां से चल पड़ी। इससे पहले बस में सांबा से टीए बटालियन के जवान बैठ चुके थे। जो इस बात की निगरानी कर रहे थे कि इस बैग को लेने कौन आता है। लेकिन कोई नहीं आया। एक-एक कर बस के सभी यात्री जम्मू पहुंचने से पहले ही उतर गए।

जब बस शहर के केसी मोड़ के पास पहुंची तो उस वक्त बस में एक ही यात्री था। तब तक बस में सवार जवानों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया था। पुलिस और सेना की टीम ने बस से बैग को बरामद किया और चालक एवं कंडक्टर सहित एक अन्य यात्री को लेकर एसओजी कार्यालय ले जाया गया। बस के चालक की मदद से दोनों के स्केच तैयार किए गए। स्केच कठुआ जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भेज दिया गया है। सभी पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में दोनों की तलाश करने में लगाया गया है।

बस स्टैंड के पास से बरामद विस्फोटक शहर में तबाही मचा सकता था। सूत्रों की मानें तो इस विस्फोटक के कठुआ से जम्मू पहुंचने पर धमाके में इस्तेमाल किया जाना था। इसके हैंडलर शहर में बड़े खून खराबे की कोशिश में थे, लेकिन इससे पहले उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया गया। जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता का कहना है कि बरामद किया गया विस्फोटक संदिग्ध विस्फोटक है। जिसको जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा दिया गया है। अब यह हकीकत में क्या है और कितना प्रभावशाली है, यह रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

बता दे, जम्मू का बस स्टैंड पहले भी आतंकियों के निशाने रहा है। इस साल 7 मार्च को जम्मू बस स्टैंड पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। तब जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मृतकों के करीबी रिश्तेदारों के 5-5 लाख और प्रत्येक घायल को 20,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर