न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन इशारों से जानें कि आपकी दोस्ती अब प्यार में बदल गई

अगर आप जानना चाहते है कि कहीं आपकी दोस्ती प्यार में तो नहीं बदल गयीं, तो उसके लिए इन बातों का ध्यान रखें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 4:21:04

इन इशारों से जानें कि आपकी दोस्ती अब प्यार में बदल गई

असल में जब दो दोस्त एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, तो अपने दिल का हाल बता पाना काफी मुशकिल होता है। वैसे जिन लोगों की दोस्ती प्यार में बदलती है, उनका रिलेशन काफी मजबूत होता हैं। अपनी ही पुरानी दोस्त से प्यार हो जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। यह एक ऐसा एहसास होता है, जो पूरे जीवन को बदल देता है। वो सब कुछ होता है जो पहले कभी नहीं हुआ। कहीं आपको अपने दोस्त से प्यार तो नहीं हो गया है।अगर ऐसे एहसास आपके मन में जाग रहे हों, तो समझ लें कि आपको प्यार हो गया है। पर कभी-कभी इस अहसास को समझना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप जानना चाहते है कि कहीं आपकी दोस्ती प्यार में तो नहीं बदल गयीं, तो उसके लिए इन बातों का ध्यान रखें।

friendship has turned into love,mates and me,relationship tips,friendship tips,love tips,romance tips

उनके नाम से ही धड़कता है दिल

आपके उस खास दोस्त का जिक्र छिड़ते ही आपका दिल तेजी से धड़कने लगता है। उसका साथ आपके लिए किसी जन्‍नत से कम नहीं होता। उसकी हर बात, हर सलाह आपको अच्छी लगने लगती है।

हर चीज के लिए अपने उस दोस्त से सलाह लेते हैं

आप यदि कहीं शॉपिंग पर जा रहे हैं या फिर कुछ खरीदारी के लिए जा रहे हैं | आप हर चीज के लिए अपने उस दोस्त से सलाह लेते हैं तो समझ लें कि ये प्यार का इशारा है। आपको लगता है| आपका वो दोस्त कभी कुछ भी गलत कर ही नहीं सकता। अगर आपका वो दोस्त किसी की ओर देख भी ले तो आपको अच्छा नहीं लगता। अब आपको अपनी पसंद का खाना नहीं, बल्कि उसकी पंसद का खाना अच्छा लगता।

हसीन लगता है उसका साथ

जब वो साथ होता है, तो जिंदगी हसीन सी लगने लगती है। जिंदगी की हर बात उससे जुड़ी-सी लगती है। बस इस बात का इंतजार रहता है, कि किसी भी तरह से उस से मिलना हो जाए। उसके ख्याल में आप यूं खो जाते है कि सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसे में आप रोमांटिक फिल्में देखते है, और उसकी सिचुएशन से अपने आप को जोड़ने लगते है।

friendship has turned into love,mates and me,relationship tips,friendship tips,love tips,romance tips

खूबियां ही खूबियां नजर आती है

आधी रात को भी अगर आपका फोन बजे तो आपको लगता है कि उसी का फोन है। अब उसकी सारी कमियों में आपको खूबियां नजर आने लगती हैं। उसकी हर बात आपको अच्छी। लगने लगती है। अब आप उसे उसके नाम से नहीं बुलाते। बल्कि उसे 'निकनेम' से बुलाते हैं।

दोस्त के फोन या मैसेज का इंतजार करना

हर वक्त नजरें फोन पर गढ़े रहना, अपने उस खास दोस्त के फोन या मैसेज का इंतजार करना, नींद नहीं आती, आंखें बंद करते ही वो सामने आ जाता हैं। पूरी रात करवटें बदल कर ही बीतती है। अब आपको उसकी बेतुकी, बचकानी बातें भी अच्छी लगने लगती हैं, और उन पर भी प्यार आता है। उसके घिसे-पिटे जोक्स पर भी आपको बहुत हंसी आती है। उसकी हर बेवकूफी, और गलती अब आपको अच्छी लगती है। आप उसकी लाइफ स्टाइल अपनाने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन