न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादीशुदा जिंदगी में फिर से रोमांस भरने और उसको खुशनुमा बनाने के टिप्स

हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे टिप्स इनको अपनाकर आप अपनी रिलेशनशिप में फिर से रोमांस भर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Jul 2018 8:44:24

शादीशुदा जिंदगी में फिर से रोमांस भरने और उसको खुशनुमा बनाने के टिप्स

किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती के लिए उसमें रोमांस का होना बहुत जरूरी हैं। लेकिन समय के साथ जब शादी को वक़्त हो जाता है तो रिश्ते में रोमांस की कमी होने लगती हैं और दूरियां बढ़ने लगती हैं। लेकिन एक अच्छे रिश्ते के लिए इन दूरियों को समाप्त करने की जरूरत हैं जो कि रोमांस से ही किया जा सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे टिप्स इनको अपनाकर आप अपनी रिलेशनशिप में फिर से रोमांस भर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* अपने पार्टनर को सम्मान दें

भले ही आपकी शादी को 5 साल हुए हों या 25, कभी भी अपने पार्टनर को हल्के में न लें। अपने पार्टनर को अहसास करवाएं कि वो आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं। इसके लिए आपको चांद तारे तोड़कर लाने जैसा नामुमकिन काम नहीं करना है, बस छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना है। अपने पार्टनर की गलतियां या कमियां गिनवाने की बजाए उसे वैसे ही स्वीकार करें जैसे वो हैं।

* पार्टनर की पसंद का रखें ख़्याल

हो सकता है कि आपके पार्टनर की खाने, घूमने की जगह या मूवी वगैरह से जुड़ी पसंद आपसे अलग हो। अक्सर ये छोटी छोटी बातें बड़ी बड़ी लड़ाइयों की वजह भी बनती हैं। इसलिए सबसे पहले ये समझें कि पसंद में फर्क होना सामान्य बात है। इसकी वजह से गुस्सा होने की बजाय अपने पार्टनर की पसंद में दिलचस्पी लें। इससे दोनों के रिश्ते के बीच ख़ूबसूरती और गर्माहट आएगी।

romance back in your married life,married life tips,romancing tips,intimacy tips

* चैटिंग की बजाए सामने बात करें

आजकल के ज़माने में जब वक्त की कमी है तो हर रिश्ता से किसी न किसी तरह से प्रभावित हुआ है। पति पत्नी का रिश्ता भी इससे अछुता नहीं रह गया है। आजकल पति पत्नी अपनी काफी बातचीत स्मार्टफोन में तस्वीरों के जरिये ज्यादा करते हैं। ये जरूरी है कि दोनों एक दूसरे के साथ वक्त गुजारे और आमने सामने बातें करें।

* उनकी इच्छाओं और सपनों पर ध्यान दें

आपका पार्टनर अगर अलग दिमाग, अलग पसंद और अलग रूचि रखता है तो तो उसका मज़ाक न बनाएं बल्कि उस पर ध्यान दें। उनकी आलोचना न करें। बल्कि उनके सपने पूरे करने में उनकी मदद करें। आप दोनों मिलकर एक ऐसी डायरी बनाएं जिसमें दोनों की ख्वाहिशों का ज़िक्र हो। हफ्ते में एक बार अपने सपने इसमें लिखें और पार्टनर को पढ़कर सुनाएं। साथ ही उसके सपने सुनें। इससे, आप दोनों लंबी उम्र तक नयापन महसूस करेंगे, ज़िंदगी और रिश्ते दोनों में।

* नज़दीकियां बढ़ाएं

कंधे पर अपनेपन से हाथ रखना, माथा चूमना, गले लगाना, आंखें मिलाना, और मुस्कुराना – कुछ ऐसे इशारे हैं जो खुशियां लाते हैं। इससे इमोशनल और फिजिकल नज़दीकियां पैदा होती हैं। जब आप अपने पार्टनर को छूते हैं तो अपनेपन का अहसास कराते हैं। साथ ही, आप कैसे दिखते हैं इस पर भी ध्यान दें। अच्छा खाएं, एक्सरसाइज करें और नींद लें, इससे आप अपने पार्टनर के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती