न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते की बुनियाद का मजबूत होना बेहद जरूरी, इन बातों से बनाए इसे कामयाब

उनकी समझदारी और अंडरस्टैडिंग उनके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 6:14:41

रिश्ते की बुनियाद का मजबूत होना बेहद जरूरी, इन बातों से बनाए इसे कामयाब

हर रिश्ता अपनी मजबूती पाने में समय लेता हैं, खासतौर से एक पति-पत्नी का रिश्ता तो कुछ इस तरह का होता है कि जो एक-दूसरे पर विश्वास और भरोसे पर टिका होता हैं और इस रिश्ते की बुनियाद को मजबूत होने में समय लगता हैं। उनकी समझदारी और अंडरस्टैडिंग उनके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पहलू बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को मजबूत और कामयाब बनाने में बड़े काम आते हैं। तो आइये जानते हैं इस बारे में।

* संतुलन बनाए रखें

खुशहाल रिलेशनशिप के लिए बहुत जरूरी है कि चीजों में संतुलन बनाए रखें। ऑफिस वर्क के साथ अपने पार्टनर के लिए भी समय निकालें। इससे आपके रिलेशनशिप में खुशियां बढ़ेंगी।

* लड़ाई-झगड़ें

नोंक -झोंक तो हर कपल्स में होती है लेकिन बात को बढ़ाने की बजाए वहीं खत्म कर दें। कई बार छोटी-छोटी बातें रिश्ते को खराब कर देती हैं। हांलाकि लड़ाई से प्यार भी बढ़ता है लेकिन इस लड़ाई और बहस में लॉजिक छिपा हो तो क्योंकि इससे आप एक-दूसरे की सोच को समझ पाते हैं।

* शब्दों और एक्शंस में दिखे प्यार

जरूरी नहीं कि आप अपने पार्टनर को 'आई लव यू' कहे। इन बातों की जगह आप उन्हें दूसरे शब्दों में, फेस एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज के जरिए भी प्यार जता सकते हैं। पार्टनर को इस बात का अहसास होना चाहिए कि आप कितनी गहराई से उनसे प्यार करते हैं।

relationship tips,make relationship strong,understanding in relationship,stron relationship

* रोमांस का कभी खत्म ना होना

रिश्ते में एक वक्त के बाद कप्लस के बीच रोमांस खत्म हो जाता है। हालांकि, आप छोटी-छोटी चीजों को लेकर भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। अगर रोमांस बरकरार रखना है तो पार्टनर को कडल करना, गिफ्ट देना और छोटी-छोटी चीजों पर प्यार जताएं।

* एक साथ करें काम

अगर आप पार्टनर के साथ एक टीम की तरह काम करेंगे तो न सिर्फ काम जल्दी होगा ब्लकि इससे आप दोनों एकसाथ खुश रह पाएंगे। अक्सर कप्लस के बीच ईगो आ जाता है, जिसके कारण टीम वर्क नामुमकिन सा हो जाता है। मगर समझदारी इसी में है कि आप पार्टनर के साथ हाथ बटाएं।

* जिम्मेदार बनें

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि दोनों एक समान ही जिम्मेदार हो, फिर चाहे वो जिम्मेदारी बच्चों की हो या घर की। पार्टनर के साथ जिम्मेदारियां बांटने से बड़ी खुशी और कोई नहीं होती और इससे रिश्ते में स्ट्रैस भी कम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती