न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बचपन से ही डालें बच्चों में बचत की आदत, आजमाए ये तरीके

ताकी वे अपने भविष्य में अच्छा तथा सुखमय जीवन जिएं।बच्चों में बचत की आदत डालना मुश्किल नहीं है। हम आपको इसके 5 तरीके बता रहे हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 04 Dec 2019 1:09:31

बचपन से ही डालें बच्चों में बचत की आदत, आजमाए ये तरीके

अपने बच्चो को शुरू से ही बचत का मतलब समझाएं। इससे वे पैसे का महत्व जान सकेंगे। उनके खर्च करने के तरीके में बदलाव आएगा। साथ ही बड़े होने पर वे वित्तीय प्लानिंग का महत्व जल्द समझेंगे। ताकी वे अपने भविष्य में अच्छा तथा सुखमय जीवन जिएं।बच्चों में बचत की आदत डालना मुश्किल नहीं है। हम आपको इसके 5 तरीके बता रहे हैं।

teaching children good habits,habit of saving,mates and me,parenting tips,relationship tips

जरूरत और लग्जरी में फर्क करना सिखाएं-

अगर आप ऐसे पैरेंट्स हैं, जो अपने बच्चों की हर छोटी-बड़ी मांग तुरंत पूरी करते हैं, तो आपको अपनी आदत बदलने की जरूरत है। बाद में आपकी यह लापरवाही आपके बच्चे के लिए मुसीबत बन सकती है। बच्चों को आप जरूरत और लग्जरी में फर्क करना सिखाएं। क्या खरीदना या खाना जरूरी है और किस खरीदारी को टाला जा सकता है, बच्चों को यह समझाना लंबी अवधि की प्रक्रिया है।

बाजार की जानकारी दें

बच्चों को आपको अपने साथ बाजार ले जाना चाहिए तथा बाजार से ली गई वस्तुओं के प्रिंट रेट तथा दुकानदार द्वारा लिए गए पैसे में अंतर समझाना चाहिए। इसके अलावा आप सस्ते ब्रांड की चीजों को दूकान से पूछने के लिए अपने बच्चे की मदद ले सकती हैं। इस प्रकार के कार्यों से बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उसको बाजार की जानकारी मिलती है। साथ ही वह सीखता है कि कैसे कम पैसे में अधिक चीजें खरीदी जा सकती हैं।

teaching children good habits,habit of saving,mates and me,parenting tips,relationship tips

बच्चों को गुल्लक दें

बच्चों को दादी, नानी या आपके घर आने वाले अन्य मेहमानों से पैसे मिलते हैं। आप भी उन्हें जेब खर्च के लिए पैसे देते होंगे। उन्हें बचत करने में इन पैसों का इस्तेमाल करना सिखाएं। आप बच्चे की पसंद वाले कार्टून कैरेक्टर वाला गुल्लक खरीद कर दें। गुल्लक में पैसे डालने से बचत की आदत विकसित की जा सकती है।
बचत खाता खुलवाएं

आप अपने बच्चों को बचत की आदत के फायदे बताएं। आप उन्हें बता सकते हैं कि किस तरह उनके हर महीने बचाए गए पैसों का निवेश किया जा सकता है। आजकल बैंकों में बच्चों के नाम से बैंक खाते खोलने की सुविधा है। इन खाते में उन्हें पैसे जमा करना सिखाएं। उनकी आज की छोटी-छोटी बचत कल की बड़ी जरूरत पूरा कर सकती है।

बर्बादी के नुकसान समझाएं

बहुत से बच्चे पेंसिल, पेपर, रबर या अन्य चीजें फेंक देते हैं। वे एक-एक लाइन लिखकर कॉपी का पेज खाली छोड़ देते हैं। आप उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि कागज पेड़ों को काटने से बनता है और अगर बच्चा कागज बर्बाद कर रहा है तो वे एक नए पेड़ को काटने की तैयारी कर रहा है। पेड़ों से जीने के लिए ऑक्सीजन मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत