Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कारण जो बनतें है प्यार में धोखे की वजह

हम आपको बताने जा रहे हैं कि रिलेशनशिप में लोग क्यूँ देते हैं प्यार में धोखा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Mar 2018 11:32:40

कारण जो बनतें है प्यार में धोखे की वजह

रिलेशनशिप भरोसा और प्यार की बुनियाद पर टिकी हुई एक इमारत होती हैं। जिसमें इनमें से कुछ भी कमजोर होता हैं तो इस रिलेशनशिप की इमारत के ढहने का डर बना रहता हैं। हाल ही की सुर्ख़ियों में एक ऐसा रिलेशनशिप आया हैं क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहान के बीच का, जिसमें मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने धोखा देने का आरोप लगाया है। आज हम आपको इसी पर बताने जा रहे हैं कि रिलेशनशिप में लोग क्यूँ देते हैं प्यार में धोखा। तो आइये जानते हैं इन कारणों को।

* जिम्मेदारियों से भागने का सबसे आसान तरीका

धोखा तभी मिलता है जब कहीं कोई कमी रह जाती है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो जरा इस बात पर गौर फरमाएं। जिम्मेदारियों से आसानी से भागने के लिए भी लोग धोखा देते हैं क्योंकि इससे आसान तरीका और कोई नहीं होता किसी भी रिश्ते या फिर इंसान से पीछा छुड़ाने का।

* आत्मसम्मान की कमी

कई बार देखा गया है कि प्यार में हम सब इतना खो जाते हैं कि खुद के सम्मान को ताक पर रखकर पार्टनर की हर बात को मानने लगते हैं। प्यार समर्पण मांगता है लेकिन कई बार देखा गया है कि इसी बात का सामने वाला व्यक्ति फायदा उठाने लगता है और कहीं न कहीं आगे जाकर ये बात भी धोखा देने का कारण बनती है।
cheat in relationship,reasons for cheating in relationship,relationship tips * कहीं वो आपसे बोर तो नहीं हो गए

रिश्ते में जो ताजगी और प्यार शुरुआती दिनों में महसूस होता है कुछ सालों बाद इसी चीज की कमी महसूस होने लगती है। वैसे ज्यादातर लोग इस कमी को दूर करने के लिए बहुत सारे फंडे अपनाते हैं लेकिन आजकल लोग अपने पार्टनर को ही बदलने लगे हैं और अगर आपका पार्टनर भी हर रोज रिश्ते को बोरिंग बता रहा हो तो समझ लीजिए कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहता।

* जब पार्टनर आपका सम्मान करना छोड़ दे

जब रिश्ता शुरू होता है तो एक-दूसरे की छोटी-बड़ी हर बात का ध्यान रखना लाजमी होता है। लेकिन जब रिश्ता टूटने लगता है तो इन्हीं बातों की कमी होने लगती है। जब आपका पार्टनर आपकी बातों और चीजों को ग्रांटेड लेने लगे तो समझ जाइए के अब इस रिश्ते में सम्मान और प्यार सब खत्म होने लगा है।

* पार्टनर को खो देने का डर

अक्सर देखा गया है कि नए रिश्ते की शुरुआत में पार्टनर को लेकर एक अजीब तरह का डर दिल में रहता है लेकिन यही डर लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों में भी देखा जा सकता है। ये डर होता है कमिटमेंट का कई बार लोग इसी डर के चलते भी धोखा देते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको किसी भी तरह के कमिटमेंट देने से बच रहा है तो समझ जाना चाहिए कि रिश्ता जल्द ही टूटने की कगार पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology