न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरवरी में हीं क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन, जानिए इसका गहरा राज

फरवरी में वेलेंटाइन मनाने की वजह भी बता रहें हैं, जिससे आप ये जान सके कि आखिर कब से और कहां से प्यार के त्यौहार यानि वेलेंटाइन को मनाने की शुरूआत हुई।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 12:34:49

फरवरी में हीं क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन, जानिए इसका गहरा राज

फरवरी को प्यार का महीना इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इस महीने वैलेंलाइन वीक जो आता है। वेलेंटाइन वैसे तो एक पाश्चात्य त्यौहार है,जिसे केवल कपल्स या शादीशुदा लोगों से ही जोड़ा जाता है। लेकिन भारत में आने के बाद वेलेंटाइन का स्वरूप अब काफी बदल गया है और अब वेलेंटाइन्स डे को हर रिश्ते में प्यार को जताने का वाला दिन बन गया है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि वेलेंटाइन की शुरूआत कब और कहां से हुई, इसके साथ वेलेंटाइन को फरवरी में हीं क्यों मनाया जाता है। अगर आपको वेलेंटाइन से जुड़ी ये बातें नहीं पता है, तो आज हम आपको आज हम आपको वेलेंटाइन का इतिहास और फरवरी में वेलेंटाइन मनाने की वजह भी बता रहें हैं, जिससे आप ये जान सके कि आखिर कब से और कहां से प्यार के त्यौहार यानि वेलेंटाइन को मनाने की शुरूआत हुई।

how valentines day is celebrated,why valentines day is celebrated,valentines day,14 february,saint valentine,mates and me,relationship tips

संत वैलेंटाइन के नाम पर

रिपोर्ट्स के अनुसार 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' नाम की पुस्तक में वैलेंटाइन का जिक्र है। यह डे एक रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। बताया जाता है कि संत वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में मान्यता रखते थे, लेकिन रोम में एक राजा को उनकी ये बात पंसद नहीं थी और वो प्रेम विवाह के खिलाफ थे। वो प्रेम विवाह को गलत मानते थे।सम्राट क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपनी पत्नी और परिवारों के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए क्लाउडियस ने रोम में शादी और सगाई पर पाबंदी लगा दी। पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेश को लोगों के साथ नाइंसाफी के तौर पर महसूस किया। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी कराई। इसके बाद उन्हें 14 फरवरी को फांसी पर चढ़ा दिया गया।उस दिन से हर साल इसी दिन को 'प्यार के दिन' के तौर पर मनाया जाता है।

प्रकृति का नया स्वरूप

फरवरी में वेलेंटाइन मनाने की दूसरी वजह के मुताबिक, फरवरी के महीने के साथ ही बंसत की भी शुरूआत होती है। जब ठंड और पतझड़ के बाद इंसानों की ही तरह मौसम और प्रकृति भी अपने नए स्वरूप यानि रंग रूप में नजर आती है। हर तरफ बस हरियाली और रंग-बिरंगे फूल के खिलते हैं। ऐसे में लोगों के दिलों में प्यार की भावना आना स्वाभाविक है। जिसे वेलेंटाइन्स के दिनों में खुशियों के साथ मनाया जाता है।

how valentines day is celebrated,why valentines day is celebrated,valentines day,14 february,saint valentine,mates and me,relationship tips

क्रश को इंप्रेस करने का मौका

वैलेंटाइन्स डे के बहाने आप अपने क्रश को डेट पर चलने के लिए पूछ सकते हैं। अगर वह भी आपको पसंद करती हैं तो बहुत ज्यादा गुंजाइश है कि इस रोमांटिक मौसम में वह आपका ऑफर नहीं ठुकराएंगी। अगर वह आपके साथ डेट पर चलने को तैयार ना भी हों, तो भी आप रोज़ डे या चॉकलेट डे के बहाने उन्हें सरप्राइज देकर इंप्रेस कर सकते हैं।
रूठे पार्टनर को मनाने का मौका

वैलेंटाइन वीक के दौरान पूरी फिजा ही रोमांटिक हो जाती है। जिम से लेकर रेस्टोरेंट्स तक में कपल ऑफर शुरू हो चुके हैं, बाजार में एक से बढ़ तक एक गिफ्ट आइटम्स सज चुके हैं। यहां तक कि म्यूजिक चैनल्स भी रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट के साथ तैयार हैं। तो आप भी मौके पे चौका मारिए और अपने रूठे प्यार को मना लीजिए। रोमांटिक माहौल में आप प्यार जताएंगे, तो वह पुरानी सारी बात भूल जाएंगे।

कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन वीक

वैलेंटाइन वीक में हफ्ते के अलग-अलग दिन को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। 7 फरवरी को रोज डे पर एक-दूसरे को गुलाब का फूल भेंट किया जाता है। 8 फरवरी को प्रपोज डे पर अपने प्यार का इजहार किया जाता है। 9 फरवरी को प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को चॉकलेट देकर चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं। इसके बाद टेडी डे की बारी आती है, जिसमें टेडी बियर या इससे मिलते-जुलते सॉफ्ट टॉयज तोहफे में दिए जाते हैं।11 फरवरी को प्रॉमिस डे पर प्यार की कसमें खाई जाती हैं, और एक-दूसरे का साथ निभाने के वादे किये जाते हैं। अब इतना सब होने के बाद एक हग तो बनता है। इसलिए 12 फरवरी को मनाया जाता है हग डे, और ठीक इसके अगले दिन यानी 13 फरवरी को किस डे। और सबसे आखिर में 14 फरवरी को का दिन वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर