न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 आदतों से जानें कि आपने सही पार्टनर चुना हैं या गलत

आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पार्टनर के बारे में जाना जा सकता हैं कि आपने सही चुनाव किया हैं या गलत।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Dec 2020 5:07:38

इन 4 आदतों से जानें कि आपने सही पार्टनर चुना हैं या गलत

प्यार एक ऐसा शब्द हैं जिसे बोलना जितना आसान हैं उतना ही मुश्किल हैं इसे निभाना। सही पार्टनर का चुनाव कर जीवन को संवारा जा सकता हैं और वहीँ अगर गलत पार्टनर का चुनाव हुआ हैं तो जिंदगी बर्बाद हो जाती हैं। ऐसे में अपने आने वाले जीवन को संवारने के लिए पार्टनर के बारे में जानना बहुत जरूरी हैं कि वह आपके लिए सही हैं या नहीं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पार्टनर के बारे में जाना जा सकता हैं कि आपने सही चुनाव किया हैं या गलत।

relationship tips,relationship tips in hindi,habits of partner,partner selection tips

क्‍या आपका पार्टनर आपको बदलने की कोशिश करता है?

अगर आपका पार्टनर आपको, आप जैसे हैं वैसे पसंद करता है और वह आपको न आज और न कुछ महीनों बाद बदलने को कह रहा है, तो वह एकदम सही है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि एक रिलेशनशिप की शुरूआत में दो लोगों को एक दूसरे में कोई कमियां नहीं दिखती, लेकिन कुछ समय बाद वह एक-दूसरे को बदलना चाहते हैं। अगर आपको ऐसा महसूस हो, तो इस रिश्‍ते से दूर होना ही बेहतर है।

क्‍या आपकी राय को अनदेखा करता है?

अगर आपको या आपके पार्टनर को लगता है कि आप हमेशा सही हैं या आपकी कभी कोई गलती नहीं हो सकती है। यह आदत आपके बीच में झगड़ो की वजह बन सकती है। इसलिए आपको अपने पार्टनर में यह देखने की जरूरत है कि वह आप पर अपने फैसले थोपने की कोशिश न करता हो और आपकी राय को अहमियत देता हो। क्‍योंकि आपके पार्टनर का आप पर चीजें थोपना आपकी जिंदगी को मुश्किल बना सकता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,habits of partner,partner selection tips

क्‍या आप से ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है काम?

जिस व्‍यक्ति को इंसान से ज्‍यादा काम जरूरी है, वह आपकी जिंदगी में दुख और निराशा का कारण बन सकता है। हालांकि कि काम या करियर जरूरी है, लेकिन इतना नहीं कि जब आपको किसी अपने की सबसे ज्‍यादा जरूरत हो, तब वह आपके लिए मौजूद न हो। कई ऐसे लोग होते हैं, जो सुख हो या दुख हो अपने करियर और काम को प्राथमिकता देते हैं। अगर आपको भी अपने पार्टनर में ऐसा महसूस होता है, तो आप इस रिश्‍ते के साथ भविष्‍य न देंखें और इससे दूर होने की कोशिश करें। क्‍योंकि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने और फलने-फूलने के लिए समान महत्व और समय की जरूरत होती है।

क्‍या आपका पार्टनर व्‍यक्तिगत मामलों में घुसने की कोशिश करता है?

किसी भी रिलेशनशिप की जब शुरूआत होती है, तो सब अच्‍छा-अच्‍छा लगता है। ऐसे समय में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे अपने पार्टनर में को कमी या खामी नजर आती होगी। इसलिए जान लें कि यदि आपका पार्टनर आपके पर्सनल मैटर में घुसने की कोशिश करता है, तो हो सकता है आपने गलत पार्टनर चुना हो। ये वह लोग होते हैं, जो जरूरत न पड़ने पर भी अपनी राय देना जरूरी समझते हैं और चाहते हैं कि आपके पार्टनर होने के नाते आप उनकी सुनें या उन्‍हें पूछें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत