न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके घर पर भी बच्चों में होती हैं लड़ाई, इस तरह निकालें समाधान

पेरेंट्स को कुछ तरीकों की मदद से बच्चों में समझाइश करने और झगड़ों का समाधान करने की जरूरत होती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 4:53:52

क्या आपके घर पर भी बच्चों में होती हैं लड़ाई, इस तरह निकालें समाधान

घर पर एक से अधिक बच्चे होते हैं तो उनमें लड़ाई-झगड़ा होना आम बात हैं। इस कोरोनाकाल में तो यह समस्या और भी ज्यादा होने लगी हैं क्योंकि बच्चे घर में ही अपना अधिक समय बिता रहे हैं। यह लड़ाई-झगड़ा कभीकभार हो तो ठीक हैं लेकिन लगातार होना बच्चों के लिए ही नुकसानदायक होता हैं और उनके स्वभाव में बदलाव आने लगता हैं जो कि पेरेंट्स की चिंता बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे में पेरेंट्स को कुछ तरीकों की मदद से बच्चों में समझाइश करने और झगड़ों का समाधान करने की जरूरत होती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

parenting tips,parenting tips in hindi,child fighting,tips to understand child

बच्चों के साथ पक्षपात न करें

अगर घर में 2 बच्चे हैं, तो अक्सर मां-बाप छोटे बच्चे पर ज्यादा ध्यान देते हैं क्योंकि उसको उनकी मदद की ज्यादा जरूरत होती है। मगर दूसरे बच्चे को ये बात खराब लग सकती है और इसका गुस्सा वो छोटे बच्चे से झगड़ने या मार-पीट के जरिए निकालने लगता है। बच्चे नासमझ होते हैं मगर उनके मन में अपने लिए ज्यादा सहानुभूति पाने की चाहत तो होती ही है। इसलिए कोशिश करें कि अगर लगभग एक सी उम्र के 2 बच्चे हैं, तो आप उनमें पक्षपात न करें।

इस तरह बढ़ाएं बच्चों में प्यार

बच्चे अक्सर इसलिए भी आपस में लड़ते हैं क्योंकि वो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों में आपस में प्यार बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें उनका मनपसंद काम साथ करने के लिए कहें। जैसे- साथ खेलने, साथ खाने, घर के कामों में मदद और साथ-साथ रहने को कहें। इससे धीरे-धीरे बच्चे एक दूसरे को समझने लगेंगे और लड़ाई-झगड़ा कम हो जाएगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,child fighting,tips to understand child

बच्चों के साथ करें ये काम

बच्चे लड़ते हैं तो उन्हें पहले प्यार से समझाएं और फिर अपने पास बिठाएं। अब एक सादे कागज पर उन्हें एक-दूसरे की अच्छाईयां लिखने को कहें। अगर बच्चे लिख नहीं सकते हैं, तो उन्हें एक दूसरे की अच्छाईयां बताने को कहें। उनके सभी प्वाइंट्स को कागज पर लिखें। इसके बाद आप उन दोनों को अपनी तरफ से उनकी अच्छाईयां बताइए। इससे बच्चों के बीच मनमुटाव कम होगा और आपस में प्यार बढ़ेगा।

बच्चों को मारें नहीं

कई मां-बाप लड़ने-झगड़ने के कारण बच्चों को उल्टा मारने लगते हैं। बच्चों को मारना-पीटना किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्हें समझाएं और यह बात भी ध्यान रखें कि छोटे-मोटे झगड़े और विवाद होते रहते हैं। इसके लिए बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। बड़े होने पर बच्चे खुद ही समझ जाएंगे। बस आप यह ध्यान रखें कि उनमें एक दूसरे के लिए इतना गुस्सा न भर जाए कि वो आपस में नफरत करने लगें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर