न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में बचपन से ही डालें ये आदतें, जीवन भर रहेंगे अनुशासित

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बचपन से ही डाली जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 6:40:44

बच्चों में बचपन से ही डालें ये आदतें, जीवन भर रहेंगे अनुशासित

बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं उनके व्यवहार में कई बदलाव देखने को मिलते हैं और अनुशासन खोने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को अनुशासित रख पाना पेरेंट्स के सामने बड़ी चुनौती बन जाती हैं। बड़े होकर बच्चे गलत बर्ताव करने लगते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि बच्चों को बचपन से ही कुछ आदतें डाली जाए ताकि वे आगे चलकर भी अनुशासित बने रहे। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बचपन से ही डाली जानी चाहिए।

- बच्चों की अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि उन्हें एक खास समय पर सोने की आदत डालें। बेडटाइम ट्रेनिंग का यह सबसे अहम पहलू है। इससे बच्चे यह भी समझ जाएंगे कि उनके डेली रूटीन में समय पर सोना भी शामिल है। और वह धीरे-धीरे समय पर सोने और समय पर उठने लग जाएंगें।

parenting tips,parenting tips in hindi,children good habit,learn to child,disciplined child

- रात को बच्‍चों को सोने से पहले ब्रश करने, मुंह, हाथ और पैर धोकर सोने जैसे हेल्‍दी आदतें विकसित करें। रात को ब्रश करके सोने से दांतों में कैविटी नहीं होती और दांतों की सड़न से बचा जा सकता है। एक शोध से यह बात भी समाने आई है कि रात को हाथों और पैरों को अच्‍छे से धोकर सेाने से बच्‍चों को अच्‍छी नींद आती है।

- सामान्यत: बच्‍चों की आदत होती है कि वो हर रात अपने माता-पिता से लिपट कर सोते हैं। जैसे ही आप उनके पास से हटते है कि उनकी नींद खुल जाती है। उनकी यह आदत आपके लिए और उनके लिए बहुत परेशानी भरी हो सकती है। अच्छा होगा कि आप अपने बच्चे को इस तरह की आदत ना डालें।

- रात को बच्‍चों को सुलाने से पहले उनसे बात जरूर करें। अपने बच्‍चों से पूछें कि उन्‍होंने दिनभर क्‍या खास किया, उनका दिन कैसा गया या अगले दिन उनकी क्‍या प्‍लानिंग है। ऐसा करने से बच्‍चे आपसे अपने दिल की सारी बातें शेयर करेगें और किसी बात पर कभी भी परेशानी होने पर आपसे आसानी शेयर कर पायेगें और बिना किसी मानसिक परेशानी के आराम से सो पाएंगें। दोनों की बातचीत आपको एक-दूसरे के करीब लाएगी और हेल्दी और फ्रेंडली रिश्ता बनेगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,children good habit,learn to child,disciplined child

- अगर आपका बच्चा आपसे कहानी सुन कर सोना चाहता है तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि उसकी सोने की इच्छा नहीं है, बल्कि वो आपके साथ कुछ और वक्त बिताना चाहता है। रोज रात में बच्चों को कहानी सुनाने से आपको एक फायदा यह भी होगा कि आप उनमें कहानी के जरिए अच्छे संस्कार डाल सकते हैं। साथ ही दिमाग का विकास भी होता है इसीलिए तो बरसों से चलता आ रहा लोरी का एक अपना ही महत्व है।

- बच्‍चों के लिए बेड टाइम रूटीन बनाते समय अपने दिमाग में यह बात जरूर रखें कि इसका पालन बच्‍चों से करवाने के साथ-साथ आपको खुद भी करना है। तभी आप अपने बच्चों का बेड टाइम सेट कर पायेंगे। आपकी जरा सी लापरवाही से बच्‍चे फिर से उसी रूटीन में चले जाएंगे।

- छोटे बच्चों के लिए नींद बहुत जरूरी है, क्योंकि उनका दिमाग ठीक से विकसित नहीं हुआ होता है और नींद उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरुरी है। यही नहीं यह उनके हार्मोनल विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। और आप इस तरह के उपायों को अपनाकर अपने बच्‍चे में बेड टाइम रूटीन सेट कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर