न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Friendship Day Special : 'फ्रेंडशिप डे' को बनाये यादगार देकर दोस्तों को ये उपहार

हम आपको गिफ्ट्स के लिए कुछ सुझाव देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 05 Aug 2018 2:53:10

Friendship Day Special : 'फ्रेंडशिप डे' को बनाये यादगार देकर दोस्तों को ये उपहार

'फ्रेंडशिप डे' एक ऐसा दिन हैं जिसे दोस्ती के लिए जाना जाता हैं और हर दोस्त अपने जीगरी के साथ यह दिन बिताना पसंद करता हैं। इस दिन सभी दोस्त मिलते हैं समय बिताने के साथ ही उन्हें गिफ्ट भी देना पसंद करते हैं। सामान्यत: फ्रेंडशिप बैंड, कार्ड्स या चॉकलेट हर कोई देता हैं। लेकिन अगर आप अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आज हम आपको गिफ्ट्स के लिए कुछ सुझाव देने जा रहे हैं। ये गिफ्ट्स आपके दोस्त के दिल को छू जाएँगे। तो आइये जानते हैं इन गिफ्ट्स के बारे में।

* हैंडमेड गिफ्ट

इस रेंज में आपको कार्ड से लेकर फ्लॉवर्स, रूप डेकोरेटिव आइटम और भी बहुत कुछ आ जाएगा। और इस तरह के तोहफों की सबसे बड़ी बात यह है, कि हाथ से बनाए जाने के कारण आपकी फीलिंग्स डबल एक्सप्रेस होंगी। इसे बनाने में, दिल से की गई आपकी मेहनत को, एक दोस्त से बेहतर आखिर कौन समझ सकता है।

* कुछ लिखकर दिया जाए

अगर आपको हैंडमेड गिफ्ट बनाना नहीं आता या फिर इन चीजों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, तो क्यों न अपने हाथों से दोस्त को कुछ लिखकर दिया जाए। कुछ ऐसा जो अब तक कहा या जताया न हो। इसमें भी वैरायटी हो सकती है, चाहें तो अपनी दोस्ती के मस्ती भरे अंदाज में कुछ लिख दीजिए या फिर भावनाओं से खत को भिगो दीजिए, दोनों ही दोस्ती को और गहराई देंगे।

gift ideas for friends,friendship day,gift ideas

* दोस्ती की तस्वीर

सबसे अंत में, लेकिन सबसे खास तोहफा शायह यही होगा। क्यों न अपनी दोस्ती की यादों को समेटकर एक एलबम बनाएं और फ्रेंड को गिफ्ट करें। डिजीटल ऑप्शन भी आप अपना सकते हैं, और प्यारी सी मेमोरी बुक बनाकर दे सकते हैं। ये तोहफा उसे सबसे अजीज होगा।

* प्लांट या पेट

कृत्रिम फ्लॉवर पॉट की जगह क्यों न जीता-जागता, सांस लेता, हरा-भरा, खुशबू बिखेता कोई पौधा उपहार में दिया जाए, जो आपके दोस्त के कमरे की रौनक भी बढ़ाएगा और आपकी याद भी दिलाएगा। इसके अलावा पपी, फिश या अन्य पेट भी आप उपहार दे सकते हैं।

* कैज्युअल ड्रेस

वैसे यह पार्टीवियर भी हो सकती है, लेकिन कॉलेज गोइंग फ्रेंड्स कैज्युअल ज्यादा आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं। यह गिफ्ट देने का एक कारण यह भी है कि आप अपने दोस्तों के कपड़े पहनकर ज्यादा अच्छे दिखते हैं, या वह आपके कपड़ों में। तो क्यों न इस बार दोस्त को अपनी पसंद का ही कुछ गिफ्ट किया जाए।

gift ideas for friends,friendship day,gift ideas

* डिओ या परफ्यूम

हां, जानते हैं कि परफ्यूम गिफ्ट करना सही नहीं माना जाता, लेकिन दोस्ती में कोई टर्म या कंडिशन्स होती हैं भला? बल्कि इसे गिफ्ट करने से एक फायदा यह होगा, कि हर दिन उसे यूज करते वक्त आपका बेस्ट फ्रेंड आपको याद जरूर करेगा और वह खुशबू सालों बाद भी कहीं मिलेगी, तो उसे आपकी याद दिलाएगी, तो है ना फ्रेंड्स फॉर एवर वाला आइडिया, तो कोई यूनिक फ्रेंगरेंस चुनिएगा।

* की रिंग

की रिंग कहें या की चेन, दोस्ती के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकता है। मार्केट में कई तरह के की रिंग मौजूद हैं, जिनके माध्यम से आप अपनी भावनाएं बेस्ट फ्रेंड तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। और यह हमेशा पास भी रखा जा सकता है, बेस्ट फ्रेंड फॉर एवर की तरह।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती