न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रंथों के अनुसार मनुष्य में अवश्य होने चाहिए ये गुण,जो दिलाते है जीवन में सफलता

जो व्यक्ति के अच्छे होने का संकेत देते हैं और ये अच्छे गुण हर मनुष्य में अवश्य होने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 May 2018 3:55:10

ग्रंथों के अनुसार मनुष्य में अवश्य होने चाहिए ये गुण,जो दिलाते है जीवन में सफलता

मनुष्य को भगवान की सबसे बड़ी और अच्छी कृति माना जाता हैं। लेकिन मनुष्य को बनाने के साथ ही भगवान की यह कामना होती है कि मनुष्य अपने जीवन में अच्छे गुणों को अपनाये और बुराइयों से दूरी बनाये रखें। और मनुष्य में कौनसे अच्छे गुण होने चाहिए ये बताया गया है आन्नद रामायण में। ग्रंथों के अनुसारआज हम आपको कुछ गुण बताने जा रहे हैं जो व्यक्ति के अच्छे होने का संकेत देते हैं और ये अच्छे गुण हर मनुष्य में अवश्य होने चाहिए।

* सत्यता (हमेशा सच बोलना)

हमेशा सच बोलना मनुष्य के लिए सबसे जरूरी माना गया है। जीवन में सफलता पाने के लिए मनुष्य में सच्चाई का गुण होना बहुत जरूरी है। जो मनुष्य हमेशा सच बोलता है और सच का साथ देता है, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उसकी हर इच्छा पूरी होती है।

* पवित्रता

शास्त्रों में दो तरह की पवित्रता के बारे में बताया गया है- एक तन यानी शरीर की पवित्रता और दूसरा मन की पवित्रता। हर मनुष्य को तन और मन दोनों से पवित्र होना चाहिए। हर किसी को रोज सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके ही अपने दिन की शुरूआत करनी चाहिए। साथ ही लोगों को अपने मन की शुद्धि के लिए बुरे विचारों को अपने आप से दूर रखना चाहिए।

* दया

जो मनुष्य दूसरों को दुख पहुंचाता है, उन्हें तकलीफ देता है, वह क्रूर और दुष्ट स्वभाव का होता है। हर मनुष्य में दया और प्रेम की भावना होना जरूरी माना जाता है। हर किसी में अपने से छोटों के लिए दया और बड़ों के लिए सम्मान की भावना होनी चाहिए। जिस मनुष्य में प्रेम और दया का गुण होता है, वह अपने हर काम में सफलता और दूसरों से सम्मान पाता है।

qualities,qualities of good human

* क्षमा ( माफ करने का स्वभाव)

हर मनुष्य में दूसरों को माफ करने का स्वभाव होना चाहिए। जो व्यक्ति दूसरों की बातों को मन से लगा कर बैठ जाता है और उन्हें माफ नहीं करता, ऐसे मनुष्य को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वो हमेशा बदले की भावना में जीता है और बदला पूरा ना होने पर डिप्रेशन में चला जाता है। इसलिए, हमेशा मन में दूसरों को माफ करके आगे बढ़ने की भावना होनी चाहिए।

* स्वभाव में कोमलता (अच्छा स्वभाव)

कई लोगों के मन में असमानता का भाव होता है। वे अमीर-गरीब, छोटे-बड़े में भेद करते हैं और उनके साथ व्यवहार भी उसी तरह करते हैं। इस बात को शास्त्रों में बिल्कुल गलत बताया गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो मनुष्य दूसरों में भेद-भाव नहीं करता और सबके लिए अच्छा व्यवहार रखता है, वह जीवन में बहुत उन्नति करता है। ऐसे मनुष्य की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और सभी के लिए सम्मान का पात्र होता है।

* मधुर या अच्छा बोलना

कहा जाता है कि अच्छी वाणी में देवी सरस्वती का वास होता है। जो मनुष्य हमेशा अच्छा बोलता है, हर समय अपनी भाषा का ध्यान रखता है और किसी भी परिस्थिति में बुरे शब्दों का प्रयोग नहीं करता, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को अपने हर काम में सफलता जरूर मिलती है, साथ ही मीठा बोलने वाला मनुष्य हर किसी का प्रिय भी बन जाता है।

* ब्राह्मणों और सज्जनों के लिए सम्मान

हर किसी को श्रेष्ठ ब्राह्मणों और सज्जन लोगों का सम्मान करना चाहिए। अच्छें लागों का सम्मान करने और उनकी संगति में रहने से मनुष्य अपनी जीवन में आने वाली हर परेशानी का सामान बहुत ही आसानी से कर लेता है। सज्जन लोगों के मार्गदर्शन में किया गया काम कभी असफल नहीं होता। इसलिए हर किसी को जीवन में सफलता पाने और हर परेशानी से बचे रहने के लिए अच्छे और विद्वान लोगों का सम्मान और संगति करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?