न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से दूर रहकर भी बनी रहेगी रिश्तों में गरमाहट

आइए जानते हैं किस तरह से दूर रहकर भी रिश्तों में गर्माहट को बनाए रखा जा सकता है

Posts by : Hema | Updated on: Tue, 20 Mar 2018 4:02:29

इन तरीकों से दूर रहकर भी बनी रहेगी रिश्तों में गरमाहट

व्रत और त्यौंहार के सीजन में इस विषय पर कुछ भी लिखना मन गंवारा नहीं कर रहा था। लेकिन कल मेरे एक मित्र ने जब अपने टूटे हुए रिश्ते के बारे में बताया तो मन बेचैन हो गया। सोचने को मजबूर हुई कि क्योंकर ऐसा होता है। सैंकड़ों मील की दूरी पर बैठे लोग कैसे अपना प्यार बनाए रखते हैं। मेरा रिश्ता तो तीन साल में ही टूट गया था। पेशे से बैंकर साक्षी ने कुछ ऐसे ही अपने दिल की बात रखी थी। लेकिन साक्षी के सामने बैठी सिमरन की तो शादी ही डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद हुई थी। और सिमरन की मानें तो साफ दिल और खुले दिमाग के साथ अगर कोई रिश्ता निभाया जाए तो दूरियां भी बेमानी हो जाती हैं।

आइए जानते हैं किस तरह से दूर रहकर भी रिश्तों में गर्माहट को बनाए रखा जा सकता है—

relationship,relationship tips,distance relationship,tips to maintain distance releationship,love

तकनीक बनाएगी रिश्ता मजबूत

हम लोग बहुत दूर-दूर हैं। सिर्फ ये सोचते रहने से कुछ नहीं होगा। दूर रहकर भी साथ रहने के लिए तकनीक को अपना साथी बनाइए। फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप के साथ स्काइप और गूगल डूओ से दोस्ती करें। ये सब तकनीक के वो रूप हैं जो आपको आपके प्यार के करीब रखने में पूरी मदद करेंगे। समय-समय पर व्हाट्सएप पर अपनी या अपने काम से जुड़ी फोटो भेजी जा सकती हैं। आज ऐसे भी कई एप हैं, जिनकी मदद से विदेशों में भी कम खर्चे पर बात की जा सकती है।

मेरे पड़ोस में रहने वाली पेशे से फैशन डिजाइनर निधि और उसका मंगेतर स्कूल के दिनों से रिश्ते में हैं। हालांकि अभी पिछले 5 साल से उसका मंगेतर रोहित अमेरिका में है। इन पाँच सालों में वह दोनों आपस में तभी मिले हैं जब रोहित दो बार भारत आया है। इन पाँच सालों में तकनीक ही एक ऐसा सहारा है जिसने इन दोनों को अभी भी जोड़े रखा है। निधि का कहना है कि मैं जब सोने की तैयारी में होती हूं, तब रोहित ऑफिस जा रहे होते हैं। पर हमारे बीच में नियम है कि इस वक्त हम लोग हर दिन वीडियो कॉलिंग के जरिये एक-दूसरे से बात जरूर करते हैं।

relationship,relationship tips,distance relationship,tips to maintain distance releationship,love

भूल जाइए पुराने वाद-विवाद, लड़ाई झगड़े

दूर रहती हैं तो खासतौर पर यह ध्यान रखें कि पुरानी बातें आपका वर्तमान खराब न करें। दो माह पहले हुई किसी बात को लेकर वीडियो कॉलिंग के दौरान साथी से लड़ाई करनी शुरू न करें। पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते में आगे बढऩा सीखें। निधि कहती हैं ये तो पक्की बात है कि पुरानी बातों को कुरेदते रहने से न किसी व्यक्ति को और न ही रिश्ते को फायदा मिलता है। बल्कि कोशिश करें कि वो गलती दोबारा न हो। मैं और रोहित तो यही करते हैं। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ है। पर हां आपसी कमियों को सुधारने की कोशिश जारी रखनी चाहिए।

अपने से दूर रखें गुस्सा, नहीं टूटेगा रिश्ता

आप दिन भर में एक बार तो एक-दूसरे से बात करते हैं। ऐसे में कोशिश हमेशा यही करनी चाहिए कि जब भी बात खत्म हो तो अलविदा ख़ुशी-ख़ुशी किया जाए। गुस्से में बात खत्म करने की गलती न करें। चेहरे की मुस्कान दोबारा बात करने की उत्सुकता बढ़ा देती है। ये उत्सुकता हमेशा बनी रहेगी तो रिश्ते में दूरी कभी नहीं बनेगी।

अपने मित्रों की जानकारी एक-दूसरे को अवश्य, उनसे बात करें

नई जगह पर नौकरी करने जाएंगे तो नए दोस्त बनेंगे ही। पर ये दोस्त वो नहीं हैं जिनके साथ आपके पार्टनर भी पूरी तरह से सहज महसूस करें। आपके साथी को यह भी लग सकता है कि उनसे दूर होने के बाद आपने अपनी ही एक अलग दुनिया बसा ली है। अब आपका अलग ही ग्रुप है। आपका साथी ऐसा महसूस न करे, इसके लिए जरूरी होगा कि आप अपने जीवन से जुड़े हर बदलाव के बारे में पार्टनर को जरूर बताएं।

पिछले 6 साल से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभा रहीं मेरी बहन की ननद रितू कहती हैं जब हम साथी से दूर अलग शहर में रह रहे होते हैं तो यह बहुत जरूरी हो जाता है कि एक-दूसरे की जिंदगी की सारी बातें खुली किताब जैसी हों। आपके दोस्तों के बारे में आपके पार्टनर को जरूर पता होना चाहिए। इससे जीवन में चल रहे बदलावों की जानकारी तो एक-दूसरे को मिलती ही है, साथ ही पार्टनर दूसरे शहर में चल रही आपकी जिंदगी से जुड़ा भी रहता है। मैं तो अपने पार्टनर के उन दोस्तों को भी जानती हूं और फोन पर बात करती हूं, जिनसे आज तक मिली भी नहीं हूं।

शंक, संदेह, अविश्वास को अपने पास फटकने न दे। यह वो जहर है जो पिए बिना ही इंसान को खत्म कर देता है। अपने साथी पर चाहे वह दूर हो या पास, कभी अविश्वास न करें। यदि कोई शक या शंका की बात नजर आए तो उससे स्पष्ट पूछे, झिझक से आपका रिश्ता टूट सकता है या फिर इतनी दूरी आ जाती है जिसे निभाना मुश्किल हो जाता है। प्रयास कीजिए इससे बचें। हमेशा आपके रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती